फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab cabinet meeting on 14th August first meeting after withdrawing land pooling policy

Punjab: सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने के बाद पहली बैठक

Wed, 13 Aug 2025 09:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Aug 2025 09:43 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। वीरवार को कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी।

विज्ञापन
Punjab cabinet meeting on 14th August first meeting after withdrawing land pooling policy
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। वीरवार को कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होगी। बैठक में कई एजेंडों को लेकर चर्चा होगी। हाल ही में सरकार ने अपनी लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस ली है। इस फैसले के बाद यह पहली कैबिनेट की बैठक हो रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट की बैठक में लैंड पूलिस पॉलिसी को लेकर फिर से चर्चा हो सकती है। किसान जत्थेबंदियां लैंड पूलिंग पॉलिसी की अधिसूचना को कैबिनेट में रद्द करने की मांग कर रही हैं इसलिए माना जा रहा है कि सरकार इस संबंध में प्रस्ताव ला सकती है।
विज्ञापन


हालाकि अभी तक सरकार की तरफ से बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। इसी तरह उद्योगपतियों को राहत देने के साथ विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी बैठक में लाया जा सकता है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस से पहले सरकार बड़े एलान कर सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले 30 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें पंजाब के 154 ब्लॉकों के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी। इन ब्लॉकों के पुनर्गठन के बाद ही अब पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव करवाए जाने हैं। इससे पहले उद्योगपतियों को राहत देते हुए कन्वर्जन नीति को भी सरकार मंजूरी दे चुकी है, ताकि औद्योगिक प्लॉटों का व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed