फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Cabinet handed over command of all housing development to Chief Secretary

पंजाब में नया सियासी बवाल: कैबिनेट ने मुख्य सचिव को सौंपी सभी हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान, विपक्ष हमलावर

Mon, 23 Jun 2025 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

पंजाब कैबिनेट के सूबे की सभी हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान मुख्य सचिव को साैंपने पर विपक्ष ने मान सरकार पर हमला बोला है। पूरे विपक्ष ने एकजुट होकर कहा कि पंजाब ने दिल्ली के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

विज्ञापन
Punjab Cabinet handed over command of all housing development to Chief Secretary
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के सभी हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान मुख्य सचिव को सौंपने को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर आप सरकार पर सियासी हमला बोला है।

विज्ञापन


विपक्ष ने कहा है कि पहली बार किसी सीएम से शक्तियां लेकर ब्यूरोक्रेसी को दी गई हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि पंजाब की जमीन और विकास का कंट्रोल उस अधिकारी के जरिये आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया गया है, जो उनका करीबी है। सीएम ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में मानसून की एंट्री: पठानकोट के रास्ते तय समय से एक हफ्ते पहले आया, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर ने आरोप लगाया कि यह पंजाब के साथ धोखा है। प्रदेश को पूरी तरह से अब गैर पंजाबी कंट्रोल कर रहे हैं। सरकार पंजाब की जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है, जिसमें लुधियाना की 24 हजार एकड़ भी शामिल है, जिसका हमारी पार्टी कड़ा विरोध करेगी।

बाजवा बोले-यह पंजाब के आत्मसम्मान पर हमला

विपक्ष के नेता प्रताव बाजवा ने कहा कि मुख्य सचिव की शक्तियों में विस्तार करना पंजाब के आत्मसम्मान पर हमला है। लोगों को आप नेताओं से पूछना चाहिए कि आज पंजाब पर वास्तव में कौन शासन करता है।



केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि कुछ दिन पहले सीएम ने एक फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए थे और अब वे सीएम से शक्तियां लेकर मुख्य सचिव को दे रहे हैं। अब दिल्ली की टीम भूमि और आवास से संबंधित हर चीज का फैसला करेगी।

ध्यान भटकाने में लगा विपक्ष : चीमा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है, क्योंकि इससे पंजाब में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। देश के सभी बड़े शहरों में आईएएस अधिकारी के पास ही हाउसिंग डेवलपमेंट की कमान है। चीमा ने बिट्टू पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरा पंजाब जानता है कि मंत्री पद लेने के लिए वह भाजपा की केंद्रीय लीडरशिप के आगे नतमस्तक हुए थे।

सुखबीर सिर्फ लोगों को कर रहे गुमराह : बैंस

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सुखबीर अपने फायदे के लिए लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। बैंस ने आरोप लगाया कि सुखबीर ने पंजाब के सारे अधिकार बेच दिए और गिरवी रख दिए। साथ ही हमेशा अपने होटल, फार्महाउस, जमीनें और निजी स्वार्थों को ही आगे रखा। आज उनको आप सरकार के अच्छे कार्यों को विरोध करने का कोई हक नहीं है। वह सिर्फ बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed