{"_id":"6a23be50c02188c93e08568c","slug":"protest-by-service-center-employees-police-detained-them-in-sunam-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा केंद्र कर्मचारियों का प्रदर्शन: सुनाम में मंत्री अमन अरोड़ा का घर घेरने निकले, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा केंद्र कर्मचारियों का प्रदर्शन: सुनाम में मंत्री अमन अरोड़ा का घर घेरने निकले, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sat, 06 Jun 2026 12:03 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:03 PM IST
सार
सेवा केंद्रों में काम कर रहे कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाओं को रेगुलर करने और अन्य विभागीय सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सेवा सुविधा केंद्रों में काम करने वाले मुलाजिमों द्वारा अपनी नौकरियों को पक्का करने की मांग को लेकर आज मंत्री अमन अरोड़ा के घर के बाहर रोष प्रदर्शन का ऐलान किया गया था।
हालांकि, प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने से पहले ही मुस्तैद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। सेवा केंद्रों में काम कर रहे कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाओं को रेगुलर करने और अन्य विभागीय सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को मंत्री के घर के बाहर एकत्र होने से पहले ही रास्ते में रोक लिया और हिरासत में ले लिया।