Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Power cut in during operation Rajindra Hospital Patiala High Court Punjab govt asked for reply

पंजाब के सरकारी अस्पताल का हाल: कैंसर मरीज का हो रहा था ऑपरेशन, चली गई लाइट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Tue, 28 Jan 2025 09:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Jan 2025 09:08 PM IST
सार

पंजाब के सरकारी अस्पताल में कैंसर मरीज का ऑपरेशन के दौरान बिजली चले जाने की घटना से हर तरफ किरकिरी हो रही है। अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। न्यायालय ने सरकार से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
Power cut in during operation Rajindra Hospital Patiala High Court Punjab govt asked for reply
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर में बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण कैंसर सर्जरी रुकने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वह हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट करे कि अस्पताल में पावर बैकअप को लेकर क्या व्यवस्था है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की वकील सुनैना ने याचिका दायर कर हाईकोर्ट को बताया कि पिछले दिनों पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में कैंसर सर्जरी के दौरान बिजली चल गई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक डॉक्टर बिजली गुल होने और मरीजों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते नजर आए थे। यह वीडियो एक प्रमुख साक्ष्य बन गया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। याची ने कहा कि इस घटना ने मरीजों की सुरक्षा और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि वह बताए कि राजिंदरा अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति या स्टैंडबाय पावर सिस्टम की व्यवस्था है या नहीं। हाईकोर्ट ने सरकार को 6 फरवरी तक इस मामले में जवाब दायर करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed