{"_id":"68c0eadbcb9b2d68fc097f7d","slug":"pm-narendra-modi-punjab-visit-punjab-gets-immediate-aid-of-rs-1600-crore-more-compensation-expected-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Punjab Visit: पंजाब को 1600 करोड़ की फाैरी मदद, केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के बाद और मुआवजे की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Punjab Visit: पंजाब को 1600 करोड़ की फाैरी मदद, केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के बाद और मुआवजे की आस
Wed, 10 Sep 2025 08:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:37 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया था। इसके बाद मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, बाढ़ पीड़ितों और आपदा मित्रों के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों से बात करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब की आपदा के मद्देनजर भले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने फाैरी राहत के ताैर पर सूबे की मदद के लिए 1600 करोड़ की घोषणा की है लेकिन केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के बाद पंजाब को और मुआवजा मिल सकता है। अपने पंजाब दौरे के दौरान पीएम ने इस संदर्भ में स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।
उन्होंने पंजाबियों से बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि संकट की इस घड़ी में केंद्र हमेशा पंजाब के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। गत सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी पंजाब में बाढ़ के हालात देखने पहुंचे थे। उन्होंने बाढ़ के बीच उतरकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया था और पंजाब के हालात से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: केंद्र के राहत पैकेज पर हंगामा: आप के सूबा प्रधान ने बताया अपमान, कहा-पीएम ने पंजाब के साथ भद्दा मजाक किया
इस सर्वेक्षण के दौरान पंजाब में दरियाओं की स्थिति, उजड़े गांव, जर्जर भवन और फसलों की बर्बादी को देख पीएम काफी गंभीर दिखे। विमान में अफसर ने पीएम को नक्शे पर बाढ़ ग्रस्त इलाकों की जानकारी दी। पीएम को उफान की वजह से दरियाओं के बिगड़े स्वरूप व जर्जर बांधों की स्थिति भी दिखाई गई जिस पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाबियों से बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि संकट की इस घड़ी में केंद्र हमेशा पंजाब के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। गत सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी पंजाब में बाढ़ के हालात देखने पहुंचे थे। उन्होंने बाढ़ के बीच उतरकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया था और पंजाब के हालात से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल और पंजाब का हवाई सर्वेक्षण
कृषि मंत्री की रिपोर्ट के बाद से ही पीएम पंजाब में बाढ़ की भयावहता के मद्देनजर चिंतित थे। पीएम को बताया गया था कि अत्यधिक बारिश की वजह से किस तरह पहाड़ों के पानी ने पंजाब में तबाही मचाई है। इसके चलते पीएम ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब दोनों सूबों के हवाई सर्वेक्षण का निर्णय लिया।यह भी पढ़ें: केंद्र के राहत पैकेज पर हंगामा: आप के सूबा प्रधान ने बताया अपमान, कहा-पीएम ने पंजाब के साथ भद्दा मजाक किया