फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   People from Punjab will take benefit of Rs 10 lakh insurance coverage from December

Punjab: 10 लाख बीमा कवरेज का लाभ कब से मिलेगा? लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा, मंत्री बलबीर सिंह ने क्या बताया?

Wed, 24 Sep 2025 08:00 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि दिसंबर से प्रदेश के लोगों को 10 लाख रुपये बीमा कवरेज का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बाढ़ के कारण इसमें थोड़ा समय लग गया है।

विज्ञापन
People from Punjab will take benefit of Rs 10 lakh insurance coverage from December
डाॅ. बलबीर सिंह - फोटो : X @AAPbalbir

विस्तार

पंजाब में हेल्थ कार्ड योजना 2 अक्तूबर को लॉन्च नहीं होगी। आप सरकार ने इसे फिलहाल के लिए टाल दिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह योजना को लेकर नई जानकारी साझा की है। सेहत मंत्री ने 10 लाख बीमा कवरेज योजना में देरी के लिए बाढ़ को वजह करार दिया दिया है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसके लिए फंड रखा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि दिसंबर से प्रदेश के लोगों को 10 लाख रुपये बीमा कवरेज का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बाढ़ के कारण इसमें थोड़ा समय लग गया है लेकिन अब पंजीकरण पूरा होने के साथ ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोहाली के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज में लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा दी जाएगी, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए नीति का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टरों ने बाढ़ प्रभावित एरिया में अच्छा काम किया है जिसके चलते ही वह उनके लिए नीति लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान व्यक्तिगत रूप से बेहतरीन सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान करेंगे।


सरकार हर साल 60 डॉक्टरों को इस नई नीति के तहत सम्मानित करेगी ताकि चिकित्सकीय पेशेवरों के मनोबल और उनकी मानवतावादी सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और प्रोत्साहित किया जा सके। ये पुरस्कार चार श्रेणियों के तहत दिए जाएंगे। इनमें राज्यस्तरीय सर्वोत्तम डॉक्टर पुरस्कार, जिलास्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार, नवाचार या सार्वजनिक स्वास्थ्य नेतृत्व के लिए विशेष मान्यता और निजी क्षेत्र में सार्वजनिक सेवा के लिए विशेष मान्यता शामिल है। सरकार ने 2022 से अब तक 934 डॉक्टरों की भर्ती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed