{"_id":"6afae155ab2e02b354001360","slug":"pargat-singh-statement-on-ticket-distribution-in-punjab-congress-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: कांग्रेस जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट, क्या बोले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: कांग्रेस जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट, क्या बोले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह?
Mon, 16 Nov 2026 04:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:26 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में उम्र नहीं बल्कि प्रत्याशी की चुनाव जीतने की क्षमता देखी जाएगी।
विज्ञापन
परगट सिंह, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, जिसमें उम्र के बजाय उम्मीदवार की काबिलियत, जनता में पकड़, साफ-सुथरी छवि और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
उम्मीदवार चयन प्रक्रिया
परगट सिंह ने सोमवार को होशियारपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों के चयन के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी और उसके बाद ही योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
युवाओं की प्राथमिकता पर विचार
जब उनसे टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने के बारे में पूछा गया, तो परगट सिंह ने अपने खेल जीवन का उदाहरण देते हुए कहा, "मैं खुद खिलाड़ी रहा हूं और अच्छी तरह जानता हूं कि टीम का चयन कैसे होता है। मैदान में केवल उम्र नहीं, बल्कि खिलाड़ी की क्षमता और गुणवत्ता देखी जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लोकप्रियता, जनता के बीच उनकी पकड़, साफ छवि और चुनाव जीतने की क्षमता को ध्यान में रखकर टिकटों का फैसला करेगी।
विज्ञापन
आप सरकार पर बोला हमला
इस अवसर पर, परगट सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रकोप और खराब होती आर्थिक स्थिति के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है।
