{"_id":"67e5bf542f01c999b702399d","slug":"nia-arrested-three-members-of-terrorist-harvinder-rinda-gang-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, पंजाब में दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे आतंकी रिंदा के तीन गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, पंजाब में दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे आतंकी रिंदा के तीन गुर्गे गिरफ्तार
Fri, 28 Mar 2025 02:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:42 AM IST
सार
आतंकी हरविंदर रिंदा गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इन्हें गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में दहशत फैलाने की तैयारी कर रहे आतंकी हरविंदर रिंदा गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान युगप्रीत उर्फ युवी निहंग निवासी काजियां मोहल्ला, हरजोत सिंह उर्फ जोत हंडल निवासी दुगला मोहल्ला और जसकरण सिंह शाह निवासी अगोत्यां मोहल्ला, थाना राहों, जिला एसबीएस नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एनआईए ने तीनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनके खिलाफ पंजाब और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरजोत सिंह उर्फ जोत हंडल पर 2021 में कपूरथला जिले के सुभानपुर थाने में हत्या सहित अन्य मामले दर्ज हैं। जसकरण सिंह शाह को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
एनआईए को सूचना मिली थी कि ये बदमाश लंबे समय से अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, एनआईए ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि उनकी गिरफ्तारी किस मामले के तहत की गई है।
विज्ञापन