फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MP Rajendra Gupta Will Return Punjab Power Minister Sanjeev Arora Claims

वापस आएंगे राजेंद्र गुप्ता: पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा का दावा, कहा-राघव से आठ माह से नहीं हुई बात

Mon, 27 Apr 2026 01:19 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 27 Apr 2026 01:19 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें से छह सांसद पंजाब और एक दिल्ली से हैं। इसके बाद से पार्टी में घमासान मचा हुआ है। 

विज्ञापन
MP Rajendra Gupta Will Return Punjab Power Minister Sanjeev Arora Claims
संजीव अरोड़ा - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बड़ा दावा किया है। अरोड़ा ने कहा कि सांसद राजेंद्र गुप्ता वापस आ जाएंगे। उन्होंने इस बात का इशारा कर दिया है। अरोड़ा ने कहा कि 68 महीने से मेरी राघव चड्ढा से बात नहीं हुई है। ईडी की रेड पर अरोड़ा ने कहा कि मैं डरा नहीं बल्कि मैंने तो तुरंत इस कार्रवाई के बाद एक्स पर पोस्ट कर यह कहा था कि मैं ईडी को जांच में हर संभव सहयोग दूंगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मैं पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं, आज भी पंजाब सरकार में मंत्री हूं। मंत्री ने कहा कि कोर्ट में केजरीवाल की बात नहीं मानी गई, तभी उन्होंने यह बयान दिया है कि वे अदालत में नहीं जाएंगे भले ही अदालत उनके पक्ष में या विरोध में फैसला कर सकती है।
विज्ञापन

एक मई के बाद सुचारू होगी बिजली आपूर्ति

बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पावर प्लांट्स और अन्य हाइडल प्रोजेक्ट्स पर मरम्मत कार्य के लिए लगाए जा रहे कट में कटौती करने का फैसला लिया गया है। ठेकेदारों को मरम्मत कार्य के लिए सिर्फ चार घंटे का कट ही दिया जाएगा। 

अचानक गर्मी बढ़ने की वजह से पंजाब में डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है, इसलिए बिजली कटौती के हालात बने। सरकार की ओर से पर्याप्त बिजली का इंतजाम किया गया था लेकिन अचानक खपत बहुत ज्यादा बढ़ गई। पंजाब के सभी उद्योगों को शाम छह से सुबह छह तक ओपन मार्केट से बिजली खरीदने की अनुमति है। इसके लिए सरकार 2 महीने तक कोई चार्ज नहीं लेगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब अभी भी बिजली आपूर्ति के मामले में सरप्लस स्टेट है लेकिन गर्मी के तल्ख तेवरों की वजह से हालात थोड़े गड़बड़ा गए हैं। अन्य राज्यों में भी गर्मी की वजह से बिजली कट लग रहे हैं मगर पंजाब में विरोधी इसे मुद्दा बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed