फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Many YouTubers from Punjab-Haryana are in network of Jasbir Singh transactions with ISI agents exposed truth

Jasbir Singh: नेटवर्क में पंजाब-हरियाणा के कई यूट्यूबर, ISI एजेंट्स के साथ पैसों के लेनदेन ने खोली पोल

Fri, 06 Jun 2025 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:22 AM IST
सार

पाकिस्तान-आईएसआई के एजेंटों ने जासूसी के लिए आरोपी ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह को जो पैसे ट्रांसफर किए थे, उस पैसे में से कुछ हिस्सा जो आगे ट्रांसफर किया गया है, उसका रिकॉर्ड ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल डिवाइस, बैंक खातों में हुए लेनदेन में भी सामने आया था।

विज्ञापन
Many YouTubers from Punjab-Haryana are in network of Jasbir Singh transactions with ISI agents exposed truth
ज्योति मल्होत्रा के साथ जसबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्योति मल्होत्रा के साथी जासूस जसबीर सिंह के पुलिस रिमांड में सामने आया है कि इस नेटवर्क में पंजाब और हरियाणा के चार से पांच और संदिग्ध लोग शामिल हैं। आईएसआई एजेंट्स और जसबीर सिंह के बीच ऑनलाइन बैंक खातों के जरिए हुए पैसों के लेनदेन और मोबाइल पर हुई बातचीत में यह तथ्य सामने आए हैं। 
विज्ञापन


स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की एआईजी डॉ. रवजोत ग्रेवाल इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो जिन बैंक खातों से पैसे आए और आगे किन लोगों ट्रांसफर किए गए, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंजाब-हरियाणा के कुछ लोगों के कॉन्टैक्ट और खातों में पैसे के लेनदेन की जानकारी मिली है। इसमें एक लिंक सामने आया है। पाकिस्तान-आईएसआई के एजेंटों ने जासूसी के लिए आरोपी ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह को जो पैसे ट्रांसफर किए थे, उस पैसे में से कुछ हिस्सा जो आगे ट्रांसफर किया गया है, उसका रिकॉर्ड ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल डिवाइस, बैंक खातों में हुए लेनदेन में भी सामने आया था। अब पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। अधिकारियों की मानें तो पंजाब और हरियाणा के कई यूट्यूबर और ब्लॉगर इस जासूसी के नेटवर्क में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसबीर के फोन में मिले 150 पाकिस्तानी कॉन्टेक्ट

जसबीर सिंह के मोबाइल और अन्य डिवाइस से स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को 150 पाकिस्तानी कॉन्टेक्ट मिले हैं। इनमें आईएसआई एजेंट्स, पाकिस्तानी नागरिक, पाकिस्तान इंटेलिजेंस व आर्मी के अधिकारिय शामिल हैं। इन सब मोबाइल नंबरों की जांच और इन नंबरों पर हुई व्हाट्सअप चैट को रिकवर करने के लिए मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। ऑपरेशन सेल के अधिकारियों की मानें तो जैसे इन मोबाइल नंबरों की जांच होगी, वैसे जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह के जासूसी नेटवर्क की परतें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed