{"_id":"6abe9635e6f66ec86a08506a","slug":"major-revelation-in-the-tejinder-singh-murder-case-2026-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेजिंदर सिंह हत्या मामला: नाबालिग ने बॉय फ्रेंड को पीटने के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों ने जान से ही मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजिंदर सिंह हत्या मामला: नाबालिग ने बॉय फ्रेंड को पीटने के लिए दी थी सुपारी, आरोपियों ने जान से ही मार डाला
Thu, 01 Oct 2026 10:49 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:49 PM IST
सार
16 साल की लड़की ने बॉय फ्रेंड द्वारा रिश्ता तोड़ने पर कुछ लड़कों को इकट्ठा किया और अपने बॉय फ्रेंड को पीटने की सुपारी दी जिसके बाद लड़कों ने उसे मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रिश्ता खत्म होने से नाराज एक 16 वर्षीय नाबालिग पर अपने पूर्व प्रेमी तेजिंदर सिंह को सबक सिखाने के लिए नौ युवकों को पैसे देने का आरोप है। 18 सितंबर को हुए हमले में तेजिंदर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और 29 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है।
विज्ञापन
तेजिंदर गांव खोखरा का निवासी था और उस पर 18 सितंबर की शाम हमला हुआ था। उसकी मां नरिंदर कौर के अनुसार, तेजिंदर ने करीब तीन महीने पहले लड़की से रिश्ता खत्म कर लिया था। परिवार का आरोप है कि लड़की यह दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी। परिजनों के मुताबिक, लड़की तेजिंदर को मुकेरियां के एक भोजनालय और फिर आवासगृह ले गई थी। वहां दोनों के बीच करीब तीन घंटे तक तकरार हुई और लड़की ने तेजिंदर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
तेजिंदर की बहन किरणप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि लड़की ने तेजिंदर को रास्ते से हटाने के लिए भूसा गांव में नौ युवकों को इकट्ठा किया। इन्हीं युवकों ने 18 सितंबर की शाम तेजिंदर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। 29 सितंबर को उसकी मौत के बाद परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही थी।
वीरवार को दरिया ब्यास के किनारे तेजिंदर का अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता और सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। बहन किरणप्रीत कौर ने बताया कि दूसरी बहन के नहीं पहुंच पाने के कारण अंतिम संस्कार करना पड़ा। परिवार ने इन्साफ मिलने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया है।
लड़की बोली-जान से मारने का इरादा नहीं था
पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि तेजिंदर के पिता कुलदीप सिंह की शिकायत पर 20 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। पुलिस हमले में शामिल आरोपियों और पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। किरणप्रीत के अनुसार, पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने युवकों को तेजिंदर के हाथ-पैर तोड़ने के लिए पैसे देने की बात कबूली है। नाबालिग ने कहा कि उसका इरादा तेजिंदर को जान से मारने का नहीं था।