Maha Shivratri: श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम मान और केजरीवाल, सिसोदिया भी साथ
Maha Shivratri 2026: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी पहुंचे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maha Shivratri 2026: आज महाशिवरात्रि का पर्व है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष स्थान होता है। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती है। पंजाब में भी महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पटियाला, फगवाड़ा, अमृतसर समेत तमाम जिलों में शिव भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जा रही है।
इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी पहुंचे हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेका। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया भी थे। तीनों नेताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।