फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Loaded IED and RDX sent from Pakistan through drone caught in Fazilka border

दिवाली पर पंजाब को दहलाने की साजिश: पाक से ड्रोन के जरिये भेजा लोडेड IED और RDX, बीएसएफ ने बॉर्डर पर पकड़ा

Fri, 18 Oct 2024 07:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, फाजिल्का/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, फाजिल्का/फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Oct 2024 07:06 PM IST
सार

दिवाली पर पंजाब और चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश रची जा रही है। यह साजिश पड़ोसी देश में बैठे आतंकी रच रहे हैं। इसलिए पाकिस्तान से आईईडी और आरडीएक्स भेजा जा रहा है। ड्रोन से भेजा गया आईईडी को बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा है। 

विज्ञापन
Loaded IED and RDX sent from Pakistan through drone caught in Fazilka border
फाजिल्का (फिरोजपुर) के गांव बहादुरके के खेत से मिला आरडीएक्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली के मौके पर पंजाब और चंडीगढ़ में बड़े धमाके की साजिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने वीरवार को फाजिल्का बॉर्डर पर अबोहर के गांव बहादुरके में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा लोडेड इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक किलोग्राम आरडीएक्स, बैटरी और टाइमर बरामद किया।

विज्ञापन


पंजाब बीएसएफ फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईईडी पूरी तरह से लोडेड होने का मतलब है कि इससे जल्द ही पंजाब और चंडीगढ़ में किसी महत्वपूर्ण जगह आतंकी हमला किया जाना था। चंडीगढ़ में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद से ही खुफिया एजेंसियों से बीएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों को ऐसी सूचना लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ ने यह पूरा मामला अब फाजिल्का के स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पंजाब बीएसएफ फ्रंटियर और पंजाब पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर एनआईए और भारत की अन्य जांच एजेंसियां जांच को आगे बढ़ाएंगी। फिलहाल बीएसएफ व पुलिस ने ग्रामीणों से अपने स्तर पर पूछताछ शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीमावर्ती गांव बहादुरके से मिली विस्फोटक सामग्री से फाजिल्का या पंजाब के अन्य जिले और चंडीगढ़ में धमाका कराने की तैयारी थी। इससे पहले पाकिस्तान के रास्ते आए हैंड ग्रेनेड से ही चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में विस्फोट कराया गया था।

बुधवार रात को देखी थी ड्रोन मूवमेंट
विस्फोटक सामग्री कब्जे में लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात को बीएसएफ ने गांव बहादुरके में ड्रोन की मूवमेंट देखी। इसके बाद जांच अभियान के दाैरान एक खेत से पैकेट बरामद हुआ। इसे खोलकर देखा तो उसमें आईईडी, आरडीएक्स बैटरी और टाइमर बरामद किया गया।

पहले भी बॉर्डर पार से आ चुके हैं टिफिन बम, हथियार
फाजिल्का के जलालाबाद से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते वर्ष 2021 में टिफिन बम और एके-47 जैसे हथियार आ चुके हैं। इन बमों के जरिये पंजाब के कई जिलों में धमाके करवाए गए थे। 15 सितंबर, 2021 को जलालाबाद की पुरानी सब्जी मंडी में बाइक में टिफिन बम फिट कर विस्फोट किया गया था। इसमें बम रखने वाला व्यक्ति ही मारा गया था। जलालाबाद के सीमावर्ती गांव धर्मूवाला के खेत से टिफिन बम मिला था। फिरोजपुर की गोबर मंडी में भी विस्फोट हुआ था। फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव चांदी वाला से भी टिफिन बम मिले थे। ज्यादातर तस्कर हेरोइन के साथ विस्फोटक सामग्री व असलहा की तस्करी कर रहे हैं।

पहली बार सितंबर 2019 में आए थे ड्रोन से हथियार
पंजाब पुलिस ने सितंबर 2019 में तरनतारन के भिखीविंड से दस किलो वजन उठाने में सक्षम जीपीएस युक्त ड्रोन पकड़ा था। इसने हथियार, गोला-बारूद और नकली करेंसी उतारने के लिए पाकिस्तान से आठ बार उड़ान भरी। इससे माध्यम से पांच एके-47 राइफल, 16 मैगजीन और 472 राउंड गोला बारूद, चार चीनी निर्मित .30 बोर पिस्तौल, आठ मैगजीन और 72 राउंड गोला बारूद के साथ, नौ हैंड ग्रेनेड, उनके सहायक उपकरण के साथ पांच सैटेलाइट फोन, दो मोबाइल फोन, दो वायरलेस सेट और 10 लाख रुपये के अंकित मूल्य वाली नकली मुद्रा जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed