फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Live broadcast of Pariksha Pe Charcha in government schools of Barnala

Punjab: सरकारी स्कूलों में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सीधा प्रसारण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

Sat, 07 Feb 2026 03:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 07 Feb 2026 03:13 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों से की गई ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की विशेष बातचीत का पंजाब के सरकारी स्कूलों में व्यापक स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया।

विज्ञापन
Live broadcast of Pariksha Pe Charcha in government schools of Barnala
बरनाला के स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों से की गई ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की विशेष बातचीत का पंजाब के सरकारी स्कूलों में व्यापक स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


जिला बरनाला में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) सुनीत इंदर सिंह, डीईओ (एलिमेंटरी) मैडम इंदू सिमक, डिप्टी डीईओ डॉ. बरजिंदर पाल सिंह, डाइट प्रिंसिपल डॉ. मुनीश मोहन शर्मा और डीआरसी कमलदीप के नेतृत्व में सभी सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक टेलीकास्ट किया गया।
विज्ञापन


इस प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से मुक्त होने, आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई के प्रति प्रेरित होने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कहा कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, इसे डर या बोझ के रूप में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने समय के सही प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससीईआरटी मेंटर मैडम सोनिया परूथी और जिला नोडल अधिकारी हरविंदर रोमी ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक, दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या और रेडियो सहित विभिन्न माध्यमों से किया गया, जिसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बड़ी रुचि के साथ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed