{"_id":"6adac7f99dcf0aa43c0f1b9a","slug":"jhota-murder-case-cbi-conducts-inspection-accompanied-by-suspended-drug-inspector-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: सीबीआई ने सस्पेंड ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर की चेकिंग, दस दिन बाद भी अंतिम संस्कार का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: सीबीआई ने सस्पेंड ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर की चेकिंग, दस दिन बाद भी अंतिम संस्कार का इंतजार
Fri, 23 Oct 2026 08:06 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:06 AM IST
सार
मानसा में 13 अक्तूबर को मारे गए परविंदर सिंह झोटा के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। टीम वीरवार को अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घर पहुंची। घंटों चली जांच के दौरान कुछ सामान और दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची सीबीआई
- फोटो : संवाद
विस्तार
परविंदर झोटा मर्डर केस की सीबीआई जांच जारी है। इसी के चलते वीरवार देर रात को सीबीआई टीम मानसा के श्मशानघाट रोड पर मौजूद मानसा मेडिकल हॉल में पहुंची। टीम ने सस्पेंड किए हुए ड्रग इंस्पेक्टर नरेश को साथ लेकर चेकिंग की।
विज्ञापन
जांच के दौरान मेडिकल स्टोर की चेकिंग के साथ-साथ आस-पास के दुकानदारों से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि इलाके में नशे के गैर-कानूनी धंधे में कौन-कौन शामिल हो सकता है और क्या इस बारे में कोई अहम सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले वीरवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घरों की तलाशी ली और विपन के परिजन से पूछताछ की। उधर, अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी नीलम रानी, विपन गर्ग और लाडी को अदालत ने पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण भी रद्द कर दिया है। इस बीच, परिवार और इंसाफ कमेटी ने सरकार की ओर से गठित तीन महिला आईएएस अधिकारियों की कमेटी से बातचीत करने से इन्कार कर दिया। झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक न पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न अंतिम संस्कार होगा। दसवें दिन भी मानसा के तिकोनी चौक पर धरना जारी रहा।
सीबीआई की टीम वीरवार को अश्वनी कुमार और विपन गर्ग के घर पहुंची। घंटों चली जांच के दौरान कुछ सामान और दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही। चारों आरोपियों को मानसा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंद्र नागपाल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे सीबीआई आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
Trending Videos
अश्वनी का फार्मासिस्ट पंजीकरण रद्द
पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट पंजीकरण रद कर दिया है। काउंसिल के चेयरमैन सुनील बंसल ने बताया कि उसका पंजीकरण 10 जुलाई 2020 को जारी किया गया था। झोटा हत्याकांड के मद्देनजर उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
तीन आईएएस अधिकारियों की कमेटी से बातचीत से इन्कार
सरकार की ओर से गठित तीन महिला आईएएस अधिकारियों की कमेटी इससे पहले इंसाफ कमेटी और परिवार के साथ दो दौर की बैठक कर चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। परिवार और इंसाफ कमेटी मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। परिवार ने स्पष्ट किया है कि उसकी सहमति के बिना पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। मृतक के शव को सुरक्षित रखने की अवधि को लेकर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
पिता ने नशा तस्कर गिरोह पर लगाए आरोप
झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या के पीछे नशा तस्कर गिरोह और बड़े तस्करों का हाथ है। उन्होंने मामले में सियासी लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की। उनका कहना है कि साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश होने और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी पहले कह चुके हैं कि अश्वनी कुमार ने पूछताछ में बताया था कि उसकी पत्नी को मामले की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने नीलम रानी को भी नामजद कर रिमांड पर लिया था। हालांकि, पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद की गई जांच के निष्कर्षों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।