फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Indian Army adopts 10 year old Shravan Singh from Firozepur will bear expenses of his education and treatment

10 साल के बच्चे को आर्मी ने लिया गोद: इस बीमारी से पीड़िता है श्रवण सिंह, शिक्षा-इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सेना

Mon, 21 Jul 2025 02:54 PM IST
अंकेश ठाकुर अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट का 10 साल का श्रवण सिंह अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। क्योंकि इस बच्चे को भारतीय सेना ने गोद ले लिया है। 10 वर्षीय श्रवण बीमारी से पीड़ित है। अब सेना ही बच्चे की बीमारी और शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी।

विज्ञापन
Indian Army adopts 10 year old Shravan Singh from Firozepur will bear expenses of his education and treatment
फिरोजपुर के ममदोट स्कूल में श्रवण का दाखिला करवाते सेना के अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद में ज्यादा व्यस्त रहते हैं उस उम्र में फिरोजपुर के श्रवण सिंह ने बड़ा काम किया है। 10 साल का श्रवण सिंह पंजाब ही नहीं बल्कि देश का सबसे कम उम्र का सिविल वॉरियर बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर सैनिकों को खाने-पीन की सामग्री पहुंचाने वाले 10 साल के सिविल वॉरियर श्रवण सिंह को सेना ने गोद ले लिया है। सेना उसकी शिक्षा और इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। फिरोजपुर में सेना की छावनी में एक समारोह के दौरान पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने तारा वाली (ममदोट) के रहने वाले श्रवण सिंह को फिर से सम्मानित किया। इसी समारोह में सेना ने श्रवण को गोद लेने की घोषणा की।

विज्ञापन


श्रवण सिंह छोटी सी उम्र में देश और हमारी सेना के लिए बहादुरी का काम किया है। लेकिन यह बच्चा बीमारी से भी पीड़ित है। श्रवण शुगर की बीमारी से पीड़ित है। उसके इलाज का खर्च भी अब सेना उठाएगी। बीमारी की परवाह किए बिना वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों को ठंडा पानी, बर्फ, चाय, दूध व लस्सी पहुंचाता रहा। गांव तारा वाली से सरहद की दूरी दो किलोमीटर है। उसके साहस और उत्साह को देखते हुए भारतीय सेना की गोल्डन एरो डिवीजन ने उसकी शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


बड़ा होकर सेना में भर्ती होना चाहता है
सरवन के पिता सोना सिंह ने बताया कि उनका बेटा इस समय चौथी कक्षा में पढ़ता है और बड़ा होकर सेना में भर्ती होना चाहता है। सैनिक उसे बहुत प्यार करते हैं। 18 जुलाई को ममदोट के स्कूल में सरवन का दाखिला करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 मई को शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में निर्दोष और निहत्थे 26 पर्यटकों की आतंकियों ने जान ले ली थी। इस हमले के जवाब में भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुरिदके स्थित अड्डा शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed