फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   husband and wife died in car-truck collision on Jalalabad-Firozpur highway

Accident: जलालाबाद-फिरोजपुर हाईवे पर कार-ट्रक में भीषण टक्कर, पति-पत्नी की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

Mon, 08 Dec 2025 09:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Dec 2025 09:37 PM IST
सार

पंजाब के जलालाबाद-फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए हैं। कार में परिवार के पांच लोग सवार थे। पूरा परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। 

विज्ञापन
husband and wife died in car-truck collision on Jalalabad-Firozpur highway
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जलालाबाद-फिरोजपुर फाजिल्का मुख्य मार्ग पर गांव अमीर खास के पास शादी से लौट रहे परिवार की कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


फाजिल्का जिले के गांव महालम का परिवार शादी में शामिल होने के बाद जलालाबाद लौट रहा था। अचानक उनके वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बिंदर सिंह और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन घायल परिवार के सदस्यों को स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक ने कार से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घायलों को जलालाबाद सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दो को बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ अमीर खास जुगराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना कर लिया है और जांच जारी है। जो भी आरोपी इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसा इलाके में शोक और सहानुभूति की लहर छोड़ गया है। स्थानीय लोग सड़क पर आवश्यक सुरक्षा और चेतावनी संकेतों की कमी को भी हादसे की वजह बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed