{"_id":"685cfd890efd9831af0ac2c5","slug":"highcourt-on-compensation-claim-of-dependents-of-deceased-in-rail-accident-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highcourt: मामूली भूल के कारण मृतक के आश्रितों का मुआवजा दावा खारिज करना ठीक नहीं, रेलवे करे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highcourt: मामूली भूल के कारण मृतक के आश्रितों का मुआवजा दावा खारिज करना ठीक नहीं, रेलवे करे भुगतान
Thu, 26 Jun 2025 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:57 PM IST
सार
रेलवे से यात्रा करते समय जालंधर में एक अप्रिय घटना में गौरव कुमार की मृत्यु के कारण मुआवजे की मांग करने वाली आश्रित अपीलकर्ताओं द्वारा दायर दावा याचिका को खारिज कर दिया गया है। प्राथमिक विवाद मृतक के वास्तविक यात्री होने से संबंधित है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रेल दुर्घटना की तिथि से मृतक के आश्रितों को 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज सहित 4 लाख या 8 लाख रुपये जो भी अधिक हो का मुआवजा प्रदान करने का रेलवे को आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ने कहा कि मामूली गलती के कारण मृतक के आश्रितों को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता। एक बार जब यह साबित हो जाता है कि मृतक गौरव कुमार के पास वैध मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) था, भले ही दावा याचिका में अंतिम अंक गलत लिखा गया था, तो न्यायाधिकरण को उसे वास्तविक यात्री मानना चाहिए था। यह याचिका रेलवे दावा न्यायाधीकरण चंडीगढ़ पीठ द्वारा
पारित आदेश को चुनौती देते हुए दायर की गई थी।
रेलवे से यात्रा करते समय जालंधर में एक अप्रिय घटना में गौरव कुमार की मृत्यु के कारण मुआवजे की मांग करने वाली आश्रित अपीलकर्ताओं द्वारा दायर दावा याचिका को खारिज कर दिया गया है। प्राथमिक विवाद मृतक के वास्तविक यात्री होने से संबंधित है। दावेदारों ने कहा कि गौरव कुमार मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) पर यात्रा कर रहा था, जो वैध टिकट है। हालाँकि, टिकट बरामद
विज्ञापन
नहीं किया जा सका क्योंकि वह घटना में खो गया था।
न्यायाधीकरण ने एमएसटी के खो जाने के बारे में दावेदारों की ओर से बताई गई कहानी पर विश्वास नहीं किया और कहा कि दावेदारों ने दावा किया था कि मृतक एमएसटी संख्या एक्स-60782408 पर यात्रा कर रहा था, जबकि रेलवे अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत अभिलेखों के अनुसार, जिसमें प्रासंगिक अवधि के लिए जारी एमएसटी की सूची दिखाई गई है, एमएसटी संख्या एक्स-60782408 हर्ष शर्मा के नाम पर जारी की गई थी।
अपीलकर्ताओं के वकील ने कहा कि रेलवे की ओर से प्रस्तुत अभिलेखों से यह स्पष्ट है कि एमएसटी हालांकि हर्ष शर्मा के नाम पर जारी की गई थी, लेकिन उससे पहले एमएसटी संख्या एक्स-60782405 से संबंधित प्रविष्टि मृतक गौरव कुमार से संबंधित है। रेलवे द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों से यह साबित होता है कि गौरव कुमार के पास दुर्घटना की तिथि पर वैध एमएसटी था और केवल इस आधार पर दावा
खारिज नहीं किया जाना चाहिए कि संख्या का अंतिम अंक 5 के बजाय 8 लिखा गया था।