फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heat wave continues in Punjab temperature in Bathinda reached 47.5 degree

पंजाब में 47 डिग्री पहुंचा पारा: टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, आज भी हीट वेव का प्रकोप; जानें कब से बदलेगा माैसम

Thu, 22 May 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 May 2025 09:13 AM IST
सार

बुधवार को पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर हो गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक हो गया है।

विज्ञापन
Heat wave continues in Punjab temperature in Bathinda reached 47.5 degree
गर्मी के बीच जाते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को बठिंडा का पारा इस सीजन में अब तक का रिकाॅर्ड तोड़ते हुए 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, शाम को चली तेज धूल भरी आंधी व बारिश के चलते राहत भी मिली।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने वीरवार को भी पंजाब में हीट वेव व रात को तापमान ज्यादा रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम भी शुष्क बना रहेगा। इससे तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है, लेकिन पंजाब में 24 मई से मौसम करवट बदलेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन चार दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पानी पर घमासान जारी: हरियाणा को कटौती की आशंका, BBMB पर सीआईएसएफ जवान होंगे तैनात; हाईकोर्ट में सुनवाई आज

सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा तापमान

बुधवार को पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर हो गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 26.3 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री, लुधियाना का 30.4 डिग्री, पटियाला का 29.8 डिग्री, पठानकोट का 28.0, बठिंडा का 28.4 डिग्री, जालंधर का 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

बठिंडा 47.5
फाजिल्का 45.2
अमृतसर 43.5
फिरोजपुर का 43.0
लुधियाना 43.0
जालंधर का 41.7
पठानकोट 41.0
पटियाला 40.4
होशियारपुर 40.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed