फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heat wave alert in Chandigarh and Punjab weather news Monsoon update

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में हीट वेव का अलर्ट, बठिंडा का तापमान 42.6 डिग्री, मानसून की एंट्री कब?

Sun, 08 Jun 2025 10:37 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

Weather Update: जून के दूसरे सप्ताह मौसम के तेवर भी तीखे होने वाले हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून को लेकर भी नया अपडेट आया है। 

विज्ञापन
Heat wave alert in Chandigarh and Punjab weather news Monsoon update
Chandigarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून का पहला सप्ताह बीत चुका है। पहले हफ्ते लोगों को गर्मी के राहत रही है। लेकिन अब आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। पंजाब सहित राजधानी चंडीगढ़ में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 9 से 11 जून तक के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घर से निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब में सोमवार से तीन दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अगले पांच दिनों में पांच से छह डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म रहा है। शनिवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, जून के महीने में अभी तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था। इससे लोग मौसम का आनंद ले रहे थे, लेकिन अब बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद, कई लोगों ने गर्मी से बचने के लिए घर पर ही रहना पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा सबसे गर्म
अमृतसर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री, लुधियाना का 40.0 डिग्री, पटियाला का 40.0 डिग्री, पठानकोट का 40.5 डिग्री, बठिंडा का 42.6 डिग्री, फाजिल्का का 40.8 डिग्री, जालंधर का 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.0 डिग्री, पटियाला का 26.0 डिग्री, पठानकोट का 26.4 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फरीदकोट का 27.3 डिग्री, फिरोजपुर का 27.0, जालंधर का 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह पहली बार है जब जून के महीने में चंडीगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर हैं।


मानसून की स्थिति अनिश्चित
मानसून के आगमन को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच गया है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी गति थम गई है। पंजाब समेत चंडीगढ़ में मानसून जल्द भी आ सकता है। यह भी संभव है कि यह 30 जून तक अपने निर्धारित समय पर आए। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि अगले कुछ दिनों में ही मानसून की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed