फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Happy Pasia preparing new terror module with ISI and BKI

Happy Pasia: आईएसआई और बीकेआई के साथ नया टेरर मॉड्यूल तैयार कर रहा था पासिया, पंजाब को दहलाने की थी साजिश

Sat, 19 Apr 2025 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 10:24 AM IST
सार

आतंकी हैप्पी पासिया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड समेत पंजाब में हुए 14 ग्रेनेड हमलों में वांछित है। अमृतसर के पासियां गांव का रहने वाला हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया 2021 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। 

विज्ञापन
Happy Pasia preparing new terror module with ISI and BKI
हैप्पी पासिया - फोटो : X/@FBISacramento

विस्तार

अमेरिका के सैक्रोमेंटो में दबोचा गया आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब में नया टेरर मॉड्यूल तैयार कर रहा था।
विज्ञापन


नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने मार्च, 2024 में एमएचए और पंजाब को इनपुट दिए थे कि पासिया ने कनाडा बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा के साथ अपना गठजोड़ तोड़ लिया है। लंडा से गठजोड़ तोड़ने के बाद पासिया ने पाकिस्तान बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चीफ आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से नजदीकी बढ़ा ली थी। एनआईए के अधिकारियों की मानें तो सितंबर 2023 में आईएसआई के इशारे पर रिंदा और पासिया ने मिलकर नया टेरर मॉड्यूल बनाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घर की दाल-रोटी सबसे अच्छी: शराब से खराब लीवर बच सकता है... दादी-नानी की सीख पर चंडीगढ़ PGI ने लगाई मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए यह मॉड्यूल तैयार किया गया था। 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने आतंकी रिंदा को भी नामजद किया है। हैप्पी पासिया के खिलाफ पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में कुल 33 एफआईआर दर्ज हैं। भारत की एजेंसियों ने उसके खिलाफ कुल 10 लुकआउट नोटिस जारी किए हैं।

पासिया के जरिये आईएसआई पंजाब में नेटवर्क कर रहा था तैयार

एनआईए और पंजाब पुलिस के डोजियर में जो जानकारियां सेंट्रल एजेंसियों के साथ साझा की गई हैं, उसमें बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पासिया के साथ मिलकर पंजाब में अपने नए टेरर मॉड्यूल के लिए नेटवर्क तैयार कर रही थी। खासकर पंजाब के सरहदी इलाको में वह ऐसे युवाओं को अपने गिरोह में शामिल करने के लिए चुन रहे थे, जोकि आर्थिक रूप से कमजोर और नशे की गिरफ्त में हों। पंजाब में अपने इस नेटवर्क को तैयार करने के लिए वह नारको टेरेरिज्म फंडिंग का भी जाल तैयार कर रहे थे।



रिंदा के संपर्क में आने के बाद पासिया ने अमेरिका में अपने अन्य साथियों गुरदेव सिंह उर्फ जैसल पहलवान, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवांशहरिया और जर्मनी स्थित स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के साथ कई ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारे के बीच माहौल खराब करने की फिराक में

एनआईए और पंजाब पुलिस के डोजियर में यह बात सामने आई है कि हैप्पी पासिया आतंकी रिंदा और आईएसआई के साथ न केवल खालिस्तान समर्थित गतिविधियों को बढ़ावा देने में जुटा था, बल्कि पंजाब में हिंदू और सिख भाईचारे के बीच माहौल खराब करने की लगातार योजना बना रहा था। आईएसआई के टारगेट में पंजाब के कई हिंदू और सिख नेताओं के अलावा धार्मिक संगठन के गुरु और पुलिस अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed