{"_id":"680318197df23914dc099b57","slug":"homemade-food-prove-extremely-effective-in-alcoholic-liver-disease-chandigarh-pgi-research-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर की दाल-रोटी सबसे अच्छी: शराब से खराब लीवर बच सकता है... दादी-नानी की सीख पर चंडीगढ़ PGI ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की दाल-रोटी सबसे अच्छी: शराब से खराब लीवर बच सकता है... दादी-नानी की सीख पर चंडीगढ़ PGI ने लगाई मुहर
Sat, 19 Apr 2025 08:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:58 AM IST
सार
एल्कोहलिक लीवर डिजीज के मरीजों में शराब की लत के कारण खाने की इच्छा कम हो जाती है। इससे शरीर कमजोर हो जाता है। इसे दवाइयों से नियंत्रित करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
घर की दाल रोटी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दवाइयों के साथ घर पर बनी दाल-रोटी एल्कोहलिक लीवर डिजीज (एएलडी) से पीड़ित मरीजों के लीवर को बचाने में अत्यधिक कारगर साबित हो सकती है। यह चौंकाने वाला खुलासा पीजीआई चंडीगढ़ के हेपेटोलॉजी विभाग के ताजा शोध में सामने आया है।
यह भी पढ़ें: आप नेता के बेटे की मौत: बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा कि हेलमेट से भी नहीं बच पाया, कजन के साथ घूमने निकला था उदय
पीजीआई के हेपेटोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने आहार विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह शोध किया। इस शोध में एल्कोहलिक लीवर डिजीज के मरीजों को दवाइयों के साथ उच्च प्रोटीन युक्त घर का बना भोजन दिया गया, जिसके आश्चर्यजनक परिणाम सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आप नेता के बेटे की मौत: बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा कि हेलमेट से भी नहीं बच पाया, कजन के साथ घूमने निकला था उदय
विज्ञापन
पीजीआई के हेपेटोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने आहार विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह शोध किया। इस शोध में एल्कोहलिक लीवर डिजीज के मरीजों को दवाइयों के साथ उच्च प्रोटीन युक्त घर का बना भोजन दिया गया, जिसके आश्चर्यजनक परिणाम सामने आए।
विज्ञापन
शोध में सामने आया
शोध में पाया गया कि जिन मरीजों को दवाइयों के साथ घर का बना पौष्टिक भोजन दिया गया, उनमें लीवर की रिकवरी तेजी से हुई और उनकी मृत्यु दर सामान्य इलाज करा रहे मरीजों की तुलना में 30 प्रतिशत तक कम हो गई। पीजीआई के इस महत्वपूर्ण शोध को प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ क्लिनिकल गैस्ट्रोलॉजी इंट्रोलॉजी हेपेटोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।उच्च प्रोटीन युक्त आहार फायदेमंद
शोध के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर हेपेटोलॉजी विभाग के डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि आमतौर पर यह माना जाता है कि लीवर के मरीजों को ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए, लेकिन यह सच नहीं है। अगर लीवर के मरीजों को अच्छा और पौष्टिक भोजन दिया जाए तो दवाइयों का असर और भी बेहतर हो सकता है। एल्कोहलिक लीवर डिजीज के मरीजों के लिए उच्च प्रोटीन युक्त आहार विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि शराब की लत के कारण अक्सर उनमें खाने की इच्छा कम हो जाती है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। इस स्थिति को एक्यूट क्रॉनिक लीवर फेलियर कहा जाता है, जिसे केवल दवाइयों से नियंत्रित करना मुश्किल होता है।डॉ. तनेजा ने बताया कि ऐसी स्थिति में शराब छोड़ने के साथ मरीजों को उच्च प्रोटीन और उच्च कैलोरी वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है। यह खराब हुई मांसपेशियों को फिर से ताकत देता है और लीवर के कार्यों में सुधार लाता है।
इस प्रकार, मृत्यु दर को कम करने के साथ-साथ मरीजों को बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता भी कम हो जाती है। घर पर बने उच्च प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से बीमारी का स्कोर तेजी से नीचे आने लगता है। ऐसे मरीजों को बादाम, पनीर, अंडा, दाल और सोयाबीन जैसे खाद्य पदार्थ देने की सलाह दी जाती है।