फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gatka Championship from 14 September in UK Punjabis will show their skills

यूके में गतके का हुनर दिखाएंगे पंजाबी जांबाज: वेल्स के स्वान्जी शहर में होगी चैंपियनशिप, सांसद ढेसी ने की अपील

Thu, 11 Sep 2025 08:45 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Sep 2025 08:45 AM IST
सार

विश्व गतका फेडरेशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह वार्षिक प्रतियोगिता न केवल पारंपरिक कला का सम्मान है बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सिख संस्कृति का गौरव बनाए रखने और युद्ध कौशल को संजोने का भी प्रयास है।

विज्ञापन
Gatka Championship from 14 September in UK Punjabis will show their skills
चंडीगढ़ में यूके सांसद ढेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गतका फेडरेशन यूके द्वारा विश्व गतका फेडरेशन के सहयोग से 14 सितंबर को वेल्स के स्वान्जी शहर के बेअ स्पोर्ट्स पार्क में 11वीं यूके गतका चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में गतका टीमें भाग लेंगी और शानदार मुकाबले पेश करेंगी।

विज्ञापन


विश्व गतका फेडरेशन के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह वार्षिक प्रतियोगिता न केवल पारंपरिक कला का सम्मान है बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सिख संस्कृति का गौरव बनाए रखने और युद्ध कौशल को संजोने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन समेत विश्व के अन्य देशों में गत्तका के प्रति बढ़ती रुचि बढ़ रही है। पिछले 12 वर्षों से चैंपियनशिप आयोजित कर रहे सांसद और गत्तका फेडरेशन यूके के अध्यक्ष तनमनजीत सिंह ढेसी ने चंडीगढ़ पहुंचकर उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल आयोजन युवाओं को सिख धर्म, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और प्रेरित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं। हर साल इस आयोजन में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में गतका सोटी और फर्री-सोटी में विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। इसके साथ ही गतकाबाज जंगजी तकनीकों का भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन के सफल संचालन के लिए स्थानीय स्वान्जी गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी और संगत का पूरा सहयोग प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ढेसी ने जनता से अपील करते हुए कि यह खेल कार्यक्रम सभी के लिए खुले हैं। उनके अनुसार विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि गत्तका (सोटी के साथ युद्ध कला) प्राचीन सिख शस्त्र कला का अभिन्न अंग है। यह न केवल युद्ध कौशल, आत्मरक्षा और आत्म-नियंत्रण सिखाता है, बल्कि निरंतर फुर्ती, पैरों की चाल का तालमेल, तंदुरुस्ती, आत्मविश्वास और आध्यात्मिकता से भी जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed