फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   fourth season of Kheda watan Punjab Diyan postponed due to flood situation in Punjab

खेडां पंजाब दियां: सरकार ने स्थगित किया खेड़ां पंजाब दियां का चौथा सीजन, बाढ़ के हालातों को देखते हुए फैसला

Sun, 31 Aug 2025 12:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 31 Aug 2025 12:30 PM IST
सार

इन दिनों पंजाब बाढ़ जैसे हालातों से गुजर रहा है। इसके चलते खेडां वतन पंजाब दियां के चौथे सीजन को स्थगित कर दिया गया है। आप सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
fourth season of Kheda watan Punjab Diyan postponed due to  flood situation in Punjab
खेडां वतन पंजाब दियां की टी-शर्ट व लोगो लांच करते सीएम मान। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा सीजन चार सिंतबर से शुरू हो रहा था, लेकिन इससे पहले ही पंजाब सरकार की तरफ से खेडां वतन पंजाब दियां के चौथे सीजन को स्थगित कर दिया गया है। पंजाब में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 4 से 13 सितंबर तक खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी थी। इसमें एथलेटिक्स, लंबी कूद, शॉटपुट, कबड्डी (राष्ट्रीय शैली) और (सर्कल शैली), खो-खो, वॉलीबॉल स्मैशिंग और वॉलीबॉल शूटिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन


खेडां पंजाब दियां एक प्रमुख राज्यव्यापी खेल महोत्सव है जिसका उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना और सभी उम्र के निवासियों के बीच निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देना है। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित यह वार्षिक आयोजन, पैरा-स्पोर्ट्स को शामिल करते हुए और डोपिंग-रोधी उपायों पर जोर देते हुए, एक स्वस्थ और नशा-मुक्त पंजाब बनाने के अपने मिशन को जारी रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed