{"_id":"68ac17a27973bcde50029507","slug":"four-miscreants-of-bambiha-gang-arrested-in-barnala-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barnala: बंबीहा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, नाके पर रोकने के दाैरान पुलिस पर की फायरिंग; हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barnala: बंबीहा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, नाके पर रोकने के दाैरान पुलिस पर की फायरिंग; हथियार बरामद
Mon, 25 Aug 2025 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:28 PM IST
सार
डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर बताया कि नाका अभियान के दौरान, आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे जवानों ने हमलावरों को काबू कर लिया और उन्हें उनके वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
बरनाला पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सरम सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह एक बड़ी डकैती की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर बताया कि नाका अभियान के दौरान, आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे जवानों ने हमलावरों को काबू कर लिया और उन्हें उनके वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 4 हथियार, 1 जिगाना पिस्तौल, 3 पिस्तौल (.30 और .32 बोर) कारतूस बरामद किए गए हैं।
सतनाम सिंह एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 22 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सरम सिंह और दीपक सिंह नशीले पदार्थों के व्यापार से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
In a major breakthrough against organised crime, @BarnalaPolice apprehends four active associates of Devinder Bambiha Gang— Satnam Singh @ Satti, Gurpreet @ Guri, Sarm Singh @ Rinku and Deepak Singh — while they were conspiring to commit a major robbery.
विज्ञापन
During a naka operation,… pic.twitter.com/jwYTwAR5YW— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 25, 2025