फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   four and half year old child from Barnala gave his piggy bank to DC to help flood victims in Punjab

Video: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए साढ़े चार साल के हरगुन सिंह ने पेश की मिसाल, डीसी को सौंपी अपनी गोलक

Tue, 09 Sep 2025 06:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला के साढ़े चार साल के मासूम हरगुन सिंह ने मानवता की बड़ी मिसाल पेश की है। मासूम हरगुन सिंह ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए बरनाला के डीसी को अपनी गोलक दी है।

विज्ञापन
four and half year old child from Barnala gave his piggy bank to DC to help flood victims in Punjab
गोलक लिए डीसी ऑफिस पहुंचा साढ़े चार साल का हरगुन सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बाढ़ त्रासदी से मुश्किल भरे हालात और भारी बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां तक कि 51 लोगों की जान भी जा चुकी है। इस मुश्किल भरे दौर से लोगों को बाहर निकालने के लिए सरकार, प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, गायक और समाजसेवी भी बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पंजाब के बरनाला के साढ़े चार साल के मासूम हरगुन सिंह ने मानवता की बड़ी मिसाल पेश की है। हरगुन सिंह ने बरनाला के डीसी को अपनी गोलक दे दी है। मासूम की इस पहल के लिए डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने बच्चे की सराहना की है। 
विज्ञापन


वाईएस स्कूल हंडियाया में एलकेजी कक्षा में पढ़ने वाला साढ़े चार साल के हरगुन सिंह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी गोलक दान कर दी है। हरगुन अपनी गोलक लेकर अपने दादा साधु सिंह और मां सिमरन के साथ मदद देने के लिए डिप्टी कमिश्नर बरनाला के पास पहुंचा। हाथ में गोलक लिए जैसे ही बच्चा अपने परिजनों के साथ डीसी कार्यालय परिसर में पहुंचा तो उसे देखने वाले भी हैरान रह गए। हरगुन सिंह ने अपनी गोलक और नकद राशि बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी बेनिथ को देकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में सहयोग किया। हरगुन ने भी प्रभावित लोगों के प्रति अपनी भावनाएं बरनाला के डीसी के समक्ष व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


four and half year old child from Barnala gave his piggy bank to DC to help flood victims in Punjab
डीसी के साथ हरगुन सिंह। - फोटो : संवाद

डीसी ने की हरगुन की तारीफ
डिप्टी कमिश्नर टी बेनिथ ने इस नन्हे बच्चे की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां पंजाब सरकार और प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है, वहीं समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। आज एक छोटे बच्चे हरगुन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए ज़िला प्रशासन को अपनी गोलक दी है। वह बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी समाजसेवी संस्थाएं बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना चाहती हैं, वे ज़िला प्रशासन से संपर्क कर सकती हैं।

वहीं मासूम हरगुन ने बड़ी ही मासूमियत के साथ कहा कि बारिश की वजह से लोगों के घर टूट गए हैं। लोगों को बाढ़ के पानी की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। लोगों को अपने घर तक छोड़ने पड़े हैं। इसलिए उसने अपनी गोलक देकर बाढ़ प्रभावितों की मदद करने का मन बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed