फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Weather Forecast Today: IMD Alert Dense Fog and Cold Wave in Punjab Mausam News in Hindi

पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला में खनाैरी जा रहीं तीन महिलाओं की माैत, मोगा में बाइक सवार युवक की जान गई

Sat, 04 Jan 2025 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 03:27 PM IST
सार

Punjab Weather Update Today : मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के लिए 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज और बिगड़ने जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Today: IMD Alert Dense Fog and Cold Wave in Punjab Mausam News in Hindi
फरीदकोट में घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य रही। लुधियाना में मात्र 10 मीटर और पटियाला में 80 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। कोहरे के कहर से बरनाला, मोगा और बठिंडा में हादसे हो गए। 
विज्ञापन

बरनाला में दो किसान संगठनों की दो बसें हादसाग्रस्त, तीन की माैत

बरनाला में दो किसान संगठनों की दो बसें सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। जिसमें तीन किसान महिलाओं की मौत, 41 लोग घायल हो गए। जिन्हें बरनाला सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, 6 गंभीर घायलों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के गांव की एक 65 सवारी की बस बरनाला सब जेल के पास एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें बड़ी संख्या में किसान जख्मी हुए। 

दूसरी तरफ बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के हंडिआया पुल के पास भारतीय किसान यूनियन उगराहां की बस बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें बड़ी गिनती में किसान और किसान महिलाएं जख्मी हुई। तीन महिलाओं की माैके पर ही मौत हुई है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और कई गंभीर किसान बरनाला से बठिंडा लुधियाना पटियाला भी रेफर किए गए। बस में सवार किसान बठिंडा जिले के गांव कोठा गुरु से किसान महा पंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धुंध के चलते बठिंडा में हादसा हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की बस धुंध के कारण मानसा नेशनल हाईवे पर फुटपाथ पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे में दो चार किसानों को मामूली चोटें आई हैं।

अबोहर में शनिवार सुबह घनी धुंध से विजिबिलिटी कम होने के कारण गांव राजपुरा के निकट अज्ञात वाहन ने एक पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बठिंडा निवासी केवल दास (40) चार बच्चों का पिता था। वह फेरी लगाकर कोट पैंट की जिप आदि लगाने का काम करता था। शनिवार सुबह वह पैदल गांव बहाव वाला से राजपुरा जा रहा था कि अचानक किसी तेज गति वाहन ने धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने के चलते उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मोगा में मोटरसाइकिल और कैंटर के बीच टक्कर, बाइक सवार की मौत 

मोगा के बुगीपुरा चाैक के पास धुंध के कारण मोटरसाइकिल और कैंटर में टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। एक व्यक्ति जख्मी है, जिसे मोगा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जहां से उसे गंभीर हालत में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार दोनों व्यक्ति जगराओं के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह मोटरसाइकिल पर जगराओं से मोगा के गांव लोहारा में बाबा दामु शाह जी के दरगाह पर माथा टेकने आए थे। बुगीपुरा के पास उनके मोटर साइकल के साथ कैंटर की टक्कर हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम नौनी है।  



मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।




विभाग के मुताबिक बारिश के कारण तापमान चार डिग्री तक गिरने की संभावना है। शुक्रवार को पंजाब का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 21.2 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का तापमान 16.4 डिग्री, लुधियाना का 16.6 डिग्री, पटियाला का 17.4, बठिंडा का 16.4 डिग्री, बरनाला का 16.2 डिग्री, फाजिल्का का 19.0, मोगा का 16.8 डिग्री, संगरूर का 14.6, फिरोजपुर का 15.8 डिग्री, जालंधर का 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। 



न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 5 डिग्री का पारा बठिंडा व गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, लुधियाना का 8.4 डिग्री, पटियाला का 8.2 डिग्री, पठानकोट का भी 8.2 डिग्री, बरनाला का 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed