{"_id":"692d2219a927ac3a0001ef3e","slug":"fire-set-on-moving-car-in-phagwara-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फगवाड़ा में चलती कार में लगी आग... पति-पत्नी और बच्चों ने कूदकर बचाई जान, देखिए ये Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फगवाड़ा में चलती कार में लगी आग... पति-पत्नी और बच्चों ने कूदकर बचाई जान, देखिए ये Video
Mon, 01 Dec 2025 10:35 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:35 AM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना से वक्त कार में पति-पत्नी और उनके बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि पूरा परिवार सुरक्षित बाहर कूद गया।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर गोल चौक पुल के ऊपर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। कार में सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक दमकल कर्मी आग बुझाते तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलजीत सिंह निवासी गगड़ माजरा (खन्ना) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ टाटा इंडिगो कार में कपूरथला जिले के नडाला गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। फगवाड़ा पहुंचते ही अचानक कार के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई। चालक बलजीत सिंह ने तुरंत गाड़ी रोकी और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालकर दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायरमैन नितिन शिंगारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की वजह से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन