फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   FIR against Punjab Congress leader of opposition Partap Bajwa

कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा पर केस: नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे मोहाली थाने, कल सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी

Mon, 14 Apr 2025 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 12:27 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 बम आए हैं, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी बाकी हैं। इसके बाद पंजाब में सियासी बवाल शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
FIR against Punjab Congress leader of opposition Partap Bajwa
प्रताप बाजवा के घर पहुंची पुलिस। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम थाने में उनके दिए बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। मोहाली के पुलिस अधीक्षक ने बाजवा को पेश होने का नोटिस जारी किया था लेकिन समन मिलने के बाद भी बाजवा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। जानकारी के अनुसार उनके वकील ने पेश होने के लिए कल दो बजे का समय मांगा है।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को सेक्टर-15 कांग्रेस भवन के बाहर पार्टी की तरफ से प्रदर्शन किया जाएगा। बाजवा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं। 32 अभी बाकी हैं। इसके बाद पंजाब सरकार ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आप ने साधा निशाना

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि प्रताप बाजवा पुलिस से क्यों भाग रहे हैं। इसका उन्हें जवाब देना चाहिए। अगर उनके पास कोई अहम जानकारी है, तो उसे तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। ये कोई रियलिटी शो नहीं, लोगों की जिंदगियां दांव पर हैं। टीवी चैनलों पर बयानबाजी का वक्त है, पर पुलिस के सामने सच बोलने का नहीं। क्या ऐसा कोई कनेक्शन है जिसे वह छिपा रहे हैं। आज वकील कह रहे हैं कि जरूरी काम हैं, जिस कारण वह पेश नहीं हो सकते तो पूछना बनता है कि पंजाब की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: नार्को-हवाला नेटवर्क को बड़ा झटका, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने प्रमुख सहयोगी गुरपाल सिंह को गिरफ्तार किया

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को उनके घर जाकर पूछताछ की और बयान का आधार पूछा। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी रवजोत ग्रेवाल ने बताया है कि यह बहुत ही संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी है। बाजवा ने जांच में सहयोग नहीं किया और इस सूचना का स्रोत बताने से भी इंकार कर दिया। शाम को बाजवा के खिलाफ मोहाली में आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाजवा पर हमलावर होते हुए कहा कि उनके पास बम आने की सूचना कहां से आई है। क्या पाकिस्तान से उनके सीधे संबंध हैं, जो आतंकवादी उन्हें जानकारी दे रहे हैं?



उन्होंने कहा कि बाजवा परिवार के दशकों से पाक में सक्रिय पंजाब विरोधी ताकतों के साथ गहरे संबंध रहे हैं, जिस कारण बाजवा और उनके पाकिस्तान दोस्त पंजाब के अमन और तरक्की में रोड़ा अटकाना चाहते हैं। मान ने कहा- पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बाजवा से इन बमों की निशानदेही करवाई जाए। अगर सिर्फ दहशत फैलाने के लिए उन्होंने यह बात कही है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह इसके लिए तैयार रहें।

मैं अपने बयान पर कायम, सोर्स नहीं बताऊंगा : बाजवा

बाजवा ने कहा कि सीएम मान सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। अगर वह मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना चाहते हैं तो उनका स्वागत हैं। मैं एक सांविधानिक पद पर हूं और संवेदनशील जानकारी रखता हूं। मैंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं अपने सूत्रों का खुलासा नहीं करूंगा। मुख्यमंत्री को शासन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और वैध चिंताओं को उठाने वालों को निशाना बनाने के बजाय सीमा पार खतरों का गंभीरता से संज्ञान लेने चाहिए।

टीवी पर दिया था यह बयान

बाजवा ने हाल में एक निजी टीवी प्रोग्राम इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब पंजाब पुलिस लोगों को सुरक्षा नहीं करती। शाम 7 बजे के बाद तो पुलिस खुद की सुरक्षा करने में लग जाती है। भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर अटैक होकर हटा है। मुझे पता चला है कि 50 बम आए हैं। पता नहीं यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान को है या नहीं। 18 बम चले हैं, जबकि 32 अभी बाकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed