{"_id":"67e9045f1f362f0352002a27","slug":"farmers-surround-the-houses-of-ministers-and-mlas-in-punjab-on-march-31-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest: पंजाब में मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव, 31 मार्च क्या है किसानों की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest: पंजाब में मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव, 31 मार्च क्या है किसानों की रणनीति
Sun, 30 Mar 2025 02:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:14 PM IST
सार
किसानों ने 31 मार्च को पंजाब भर में विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने का एलान किया है। किसान मंत्रियों और विधायकों की कोठियों का घेराव कर रोष जताएं।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में शामिल किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। 19 मार्च को हिरासत में लिए गए कई किसान नेता व अन्य किसानों को भी पुलिस ने रिहा कर दिया है। बावजूद इसके अब किसान पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। किसानों ने 31 मार्च (सोमवार) को पूरे राज्य में विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
किसानों ने 31 मार्च को पंजाब भर में विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने का एलान किया है। किसान मंत्रियों और विधायकों की कोठियों का घेराव कर रोष जताएं। किसानों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने उनके साथ जबरदस्ती की है। क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांत तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। 19 मार्च को पुलिस ने बल पूर्वक किसानों को वहां से खदेड़ दिया। किसानों के टेंड उखाड़ दिए और उनके सामान को नष्ट कर दिया गया। इसके विरोध में किसान पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने वाले हैं।
विज्ञापन
किसानों की तरफ से जहां जहां प्रदर्शन किए जाएंगे उसके लिए स्थान भी तय कर दिए गए हैं। किसानों की तरफ से 17 जिलों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं किसानों का कहना है कि प्रदर्शन की जगह बढ़ भी सकती है। ऐसे में पुलिस के लिए भी किसानों को रोकने की चुनौती रहेगी। वहीं किसानों के रोष प्रदर्शन से आम लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नशे में 80 लाख बर्बाद: चिट्टा, स्मैक और मेडिकल ड्रग्स सब किया... दो साल से नशा छोड़ मिसाल बना मनप्रीत, प्रेरक कहानी
अमृतसर जिला 2 स्थान
जिला होशियारपुर 3 स्थान
जिला गुरदासपुर 02 स्थान
जिला पठानकोट एक स्थान
लालचंद कटारुचक
जिला फिरोजपुर 4 स्थान
जीरा ,घल्ल , फिरोजपुर, गुरुहरसहाए
जिला मोगा 4 स्थान
जिला बठिंडा 2 स्थान
जिला फाजिल्का 1 स्थान
नरेंद्र सिंह सवाना विधायक
जिला लुधियाना 3 स्थान
जालंधर जिला 1 स्थान
जालंधर स्थानीय विधायक अमनदीप कौर
जिला तरनतारन 4 स्थान
लालजीत भुल्लर, सरवन सिंह भिखीविंड, मनजिंदर सिंह लालपुरा, कश्मीर सिंह सोहल तरनतारन
पटियाला जिला 1 स्थान
पटियाला, डॉ. बलबीर सिंह
मनसा जिला 1 स्थान
सुनाम
जिला मुक्तसर 1 स्थान
गुरमीत सिंह
कपूरथला जिला 1 स्थान
बलबीर सिंह सीचेवाल
संगरूर जिला 1 स्थान
मुख्यमंत्री भगवंत मान
मलेरकोटला जिला 1 स्थान
जमील मलिक
- कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह जंडियाला गुरु
- कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल
जिला होशियारपुर 3 स्थान
- जसबीर सिंह राजा विधायक (टांडा)
- करमबीर सिंह घुम्मन विधायक (दसूहा)
- डॉ. रवजोत सिंह मंत्री
जिला गुरदासपुर 02 स्थान
- अमन शेर सिंह कलसी कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब (बटाला)
- विधायक अमरपाल सिंह (हरगोबिंदपुर)
जिला पठानकोट एक स्थान
लालचंद कटारुचक
जिला फिरोजपुर 4 स्थान
जीरा ,घल्ल , फिरोजपुर, गुरुहरसहाए
जिला मोगा 4 स्थान
- मोगा स्थानीय अमनदीप कौर विधायक
- मंजीत बिलासपुर
- लाडी थोस धरमकोट
- बाघा पुराण, अमृतपाल सुखानंद
जिला बठिंडा 2 स्थान
- कुलतार संधवा स्पीकर
- बलकार सिद्धू (केएमएससी)
जिला फाजिल्का 1 स्थान
नरेंद्र सिंह सवाना विधायक
जिला लुधियाना 3 स्थान
- जगरांव, सरबजीत कौर माणुके
- जगतार सिंह दयालपुरा
- हरदीप सिंह मुंडियां
जालंधर जिला 1 स्थान
जालंधर स्थानीय विधायक अमनदीप कौर
जिला तरनतारन 4 स्थान
लालजीत भुल्लर, सरवन सिंह भिखीविंड, मनजिंदर सिंह लालपुरा, कश्मीर सिंह सोहल तरनतारन
पटियाला जिला 1 स्थान
पटियाला, डॉ. बलबीर सिंह
मनसा जिला 1 स्थान
सुनाम
जिला मुक्तसर 1 स्थान
गुरमीत सिंह
कपूरथला जिला 1 स्थान
बलबीर सिंह सीचेवाल
संगरूर जिला 1 स्थान
मुख्यमंत्री भगवंत मान
मलेरकोटला जिला 1 स्थान
जमील मलिक