{"_id":"6a38a06b0222e0fab1040792","slug":"fake-letter-claiming-sukhjinder-randhawa-appointed-punjab-congress-chief-viral-complaint-lodged-with-dgp-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सुखजिंदर रंधावा के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने का फर्जी पत्र वायरल, डीजीपी गाैरव यादव को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सुखजिंदर रंधावा के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने का फर्जी पत्र वायरल, डीजीपी गाैरव यादव को दी शिकायत
Mon, 22 Jun 2026 08:09 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:09 AM IST
सार
सुखजिंदर रंधावा ने सोशल मीडिया पर इसे फर्जी बताया। उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में शिकायत दी है। रंधावा ने फर्जी पत्र वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सुखजिंदर रंधावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रधान बनाने का एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सामने आया। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आ गई है।
कांग्रेस ने तुरंत स्पष्ट किया कि यह पत्र फर्जी है। रंधावा ने भी सोशल मीडिया पर इसे फर्जी बताया। उन्होंने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में शिकायत दी है। रंधावा ने फर्जी पत्र वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत में इसे अपनी छवि खराब करने का प्रयास बताया। यह जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की सोची-समझी कोशिश है।

साइबर जांच की मांग
रंधावा ने गहन साइबर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान होनी चाहिए। लोकतंत्र में जाली दस्तावेज और गलत जानकारी की कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उनकी मृत्यु की झूठी खबर फैलाई गई थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन