{"_id":"6ab4acb7bb92a3f1c0047cba","slug":"ex-serviceman-climbs-water-tank-in-bathinda-protest-over-land-stir-in-village-chauke-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में पानी की टंकी पर चढ़ा पूर्व सैनिक: जमीन और 1.25 लाख रुपये के विवाद में प्रदर्शन, चाऊके में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में पानी की टंकी पर चढ़ा पूर्व सैनिक: जमीन और 1.25 लाख रुपये के विवाद में प्रदर्शन, चाऊके में हड़कंप
Thu, 24 Sep 2026 10:23 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:23 AM IST
सार
केवल सिंह के मुताबिक, वह मार्च 2022 में सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसका कहना है कि इसी दौरान उसने पीरकोट निवासी करमजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह से तीन एकड़ जमीन गिरवी ली थी।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा पूर्व सैनिक
- फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा के थाना सदर रामपुरा क्षेत्र के गांव चाऊके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना के मुताबिक, धुरकोट (बरनाला) निवासी केवल सिंह सुबह करीब 7:50 बजे गांव चौके के वाटर वर्क्स में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया।
केवल सिंह के मुताबिक, वह मार्च 2022 में सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसका कहना है कि इसी दौरान उसने पीरकोट निवासी करमजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह से तीन एकड़ जमीन गिरवी ली थी। इसके बाद करमजीत सिंह ने उससे 1.25 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम भी ली।
केवल सिंह का आरोप है कि अब करमजीत सिंह न तो जमीन की लीज/ठेके की रकम दे रहा है और न ही उससे ली गई गिरवी की रकम वापस कर रहा है। इसी को लेकर उसने पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी रकम वापस करने की मांग की।