फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Even blasts in Bathinda could not break spirit of people, pieces of bomb-like objects were found in villages

IND-PAK Tension: बठिंडा में धमाके भी न तोड़ पाए हौसला, कई जगह मिले बमनुमा चीजों के टुकड़े; खिड़की-दरवाजे टूटे

Sat, 10 May 2025 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा
अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 May 2025 08:52 AM IST
सार

बठिंडा में हुए धमाके भी लोगों का हौसला नहीं तोड़ पाए। गांवों में बमनुमा चीजों के टुकड़े मिले हैं। तुंगवाली में धमाके से किसान के घर के खिड़की और दरवाजे टूट गए। शेड भी ध्वस्त हो गया। लोगों का कहना है कि हर मुश्किल का सामना करेंगे।

विज्ञापन
Even blasts in Bathinda could not break spirit of people, pieces of bomb-like objects were found in villages
blasts in Bathinda - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के चलते वीरवार की रात को बठिंडा में चार से अधिक धमाके हुए। यह धमाके भी लोगों के हौसले को नहीं तोड़ पाए। लोगों ने कहा कि वह हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं। हालांकि, एक बार डर जरूर लगा था, लेकिन अब देश के लिए किसी भी दुश्मन का सामना कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, विभिन्न गांवों में गिरे बमनुमा चीजों के टुकड़ों को देखने के लिए शुक्रवार को ग्रामीण इकट्ठा होते रहे। गांव तुंगवाली में एक घर की खिड़कियों के शीशे एवं दरवाजे टूट गए। दूसरी तरफ गांवों में गिरे इन टुकड़ों को सेना के जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीमें लोगों इनके पास जाने से रोकने के लिए तैनात की गई हैं। गांव तुंगवाली, बीड़ तालाब, बुर्ज महमा के अलावा शहर के नजदीक ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में गिरे बमनुमा चीजों के टुकड़े देखने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि रात पौने 11 बजे के करीब जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार तो ऐसा लगा जैसे किसी ने बम गिरा दिया हो, लेकिन बाद में पता लगा कि यह खाली बमनुमा चीज है। हालांकि, यह टुकड़ा खेतों में गिरा। गांव के नछत्तर सिंह ने बताया कि आसमान में एक तेज रोशनी दिखाई दी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ, लेकिन सब कुछ ठीक रहा।

खेत में गिरी बमनुमा चीज
अब अगर दुश्मन ऐसी हरकतों पर उतर आया है, तो उसका सामना करने के लिए हम सभी एकजुट हैं। वहीं, गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के पीछे खेत में यह बमनुमा चीज गिरी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल किया। 

 

गांव के हरविंदर सिंह ने बताया कि देर रात को सभी लोग सो रहे थे, मगर जब धमाका हुआ तो गांव के लोग बाहर आ गए। गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाई कि सभी लाइटों को बंद कर दिया जाए। अब वह इतने सतर्क हो गए हैं कि वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सकते हैं।

जमीन में तीन फीट गहरा गड्ढा भुच्चो मंडी के पास गांव तुंगवाली के आसमान में एक जबरदस्त धमाका हुआ। बमनुमा चीज का हिस्सा गांव तुंगवाली के खेतों में आ गिरा। इससे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ। मगर भारी हिस्सा गिरने के कारन जमीन में लगभग तीन फीट गहरा और पांच फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। 

धमाके और मलबे के टुकड़ों के कारण गुरजंट सिंह के रिहायशी मकान के शीशे, ग्रिल, ताले और शेड की चादरें टूट गई। यहां तक कि ट्राली की मोटी चादर में छेद हो गए। पता चलते ही घटना वाली जगह पर गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह बराड़ और पंचायत मेंबर पहुंच गए। 

 

तलाब में धमाका हुआ, बमनुमा चीज देखी गई
वहीं डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा, एसएचओ नथाना दिलबाग सिंह, भुच्चो पुलिस चौकी के इंचार्ज निर्मलजीत सिंह और फौज के अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घटना से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा गांव बीड़ तलाब में भी ऐसा ही धमाका हुआ, जहां पर भी बमनुमा चीज देखने को मिली।

100 मीटर दूर रहने की अपील
जिला प्रशासन ने मीडिया कर्मियों सहित सभी लोगों से किसी भी अज्ञात वस्तु या उसके टुकड़ों से दूर रहने की अपील की है। ऐसी वस्तुओं से लगभग 100 मीटर की स्पष्ट दूरी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार सशस्त्र बलों और राज्य प्रशासन की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। अनावश्यक अफवाहें फैलाने से सख्ती से बचना चाहिए। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: IND-PAK Tension: अमृतसर में सुबह-सुबह ड्रोन अटैक, भारत ने किए नष्ट, खेत में मिला मलबा; जालंधर में भी किया हमला




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed