फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Electricity workers strike ends in Punjab meeting with minister

पंजाब में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म: मंत्री के साथ बैठक के बाद लिया फैसला, मांगों को लेकर बनी सहमति

Thu, 14 Aug 2025 08:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Aug 2025 08:31 PM IST
सार

पंजाब में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। वीरवार को बिजली मंत्री के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। दो दिन से मांगों को लेकर पावरकॉम के कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे। 

विज्ञापन
Electricity workers strike ends in Punjab meeting with minister
बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मांगों को लेकर आंदोलनरत बिजली मुलाजिमों ने वीरवार को अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया। पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि संघर्षरत बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियों के साथ बैठक हुई है। जिसमें कुछ मांगों को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बनी है।

मंत्री ने बताया कि मुलाजिमों को भरोसा दिलाया गया है कि इन मांगों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स व कैबिनेट बैठक में रखकर पास कराया जाएगा। जिसके बाद मुलाजिम जत्थेबंदियों ने हड़ताल खत्म करके काम पर वापस लौटने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पावरकॉम एक अहम विभाग है। जिससे सीधे तौर पर पंजाब के लाखों खपतकार प्रभावित होते हैं। वैसे भी इन दिनों धान का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे में घरेलू खपतकारों व किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियों के साथ बैठक की गई है। गौरतलब है कि 11 अगस्त से विभिन्न मांगों को लेकर पावरकाम व ट्रांसकों के मुलाजिम हड़ताल पर थे। उनकी प्रमुख मांगों में बिजली निगमों में खाली पड़े पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने, मृतक कर्मचारियों के वारिसों को नौकरियां देने और केंद्र की बजाय सरकार के मुलाजिमों की तरह पे स्केल देना शामिल है। हड़ताल के कारण बिजली में फाल्ट संबंधी शिकायतों के निपटारे में देरी हो रही थी। जिससे खपतकारों को काफी परेशानी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चाचा ने भतीजे को मार डाला: 13 साल के मासूम का चाकू से रेता गला, खून से लथपथ बेटे को देख फट गया मां का कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed