फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Eid ul Fitr holiday on 31 March in Punjab

पंजाब में 31 मार्च को छुट्टी: ईद उल फितर पर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय रहेंगे बंद... खुले रहेंगे बैंक

Fri, 28 Mar 2025 02:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 28 Mar 2025 02:30 PM IST
सार

पंजाब में 31 मार्च को ईद उल फितर की छुट्टी रहेगी। सोमवार को सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि इस दिन बैंक खुले रहेंगे। 

विज्ञापन
Eid ul Fitr holiday on 31 March in Punjab
ईद की खरीदारी। - फोटो : Adobe

विस्तार

पंजाब में सोमवार को छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार ने 31 मार्च को सरकारी छुट्टी का एलान किया है। 31 मार्च को ईद उल फितर है। इसके चलते पंजाब सरकार ने राज्य में अवकाश कर दिया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


इस बार ईद के मौके पर बैंक खुले रहेंगे। हालांकि हर साल बैंकों में भी छुट्टी रहती थी। इस बार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार 31 मार्च 2025 को बैंक खुले रखने का निर्देश दिया है। क्योंकि 31 मार्च वित्तिय वर्ष का आखिरी दिन है। ऐसे में ईद के बावजूद बैंक खुले रहेंगे। ये निर्देश उन सभी बैंकों पर लागू होंगे, जो सरकारी लेन-देन करते हैं। आरबीआई ने यह फैसला वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेन-देन को सही तरीके से निपटाने के लिए लिया है।
विज्ञापन


वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में 31 मार्च को छुट्टी नहीं है। हरियाणा सरकार ने ईद उल फितर पर सरकार अवकाश की घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed