फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   District-level chess championship held at Barnala Sports Club

Punjab: बरनाला स्पोर्ट्स क्लब में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप, इनकम टैक्स अधिकारी अमरजीत खीपल मुख्यातिथि

Sun, 18 Jan 2026 01:28 PM IST
अंकेश ठाकुर कपिल गर्ग, बरनाला
कपिल गर्ग, बरनाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:28 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला स्पोर्ट्स क्लब में जिला स्तरीय शतरंज (चेस) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान इनकम टैक्स अधिकारी अमरजीत खीपल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। 

विज्ञापन
District-level chess championship held at Barnala Sports Club
बरनाला में चेस प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला स्पोर्ट्स क्लब में जिला स्तरीय शतरंज (चेस) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19 और ओपन कैटेगरी में मुकाबले कराए गए, जिनमें जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोगा से इनकम टैक्स अधिकारी अमरजीत खीपल और कपिल गर्ग स्माइल फॉरएवर  विशेष तौर पर पहुंचे। उनके स्पोर्ट्स क्लब पहुंचने पर क्लब सदस्यों नील कंठ शर्मा, सकुल कौशल, सौरव गोयल, मोहित बंसल, राकेश कुमार, हरप्रीत सिंह, आशुतोष कौशल, रॉबिन गुप्ता, राहुल और जुनिंदर जोशी ने फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन अध्यक्ष सकुल कौशल ने बताया कि खेलों में भागीदारी से बच्चों में बढ़ते मोबाइल के प्रति रुझान को कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से बच्चों के लिए इस तरह की शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से बच्चों की मानसिक क्षमता विकसित होती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।



उन्होंने आगे बताया कि चैंपियनशिप में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए क्लब की ओर से स्पॉन्सर किया जाएगा। क्लब का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इस मौके पर विष्णु गोयल, रोहित गर्ग, रिंकू, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर विकास कुमार विशेष रूप से पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed