फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   DGP Gaurav Yadav issues deadline to police officers for drug free Punjab

युद्ध नशे के विरुद्ध: पंजाब डीजीपी ने जारी की डेडलाइन, गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार अधिकारी पर गिरेगी गाज

Sun, 27 Apr 2025 12:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Apr 2025 12:54 PM IST
सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को नशा मुक्त पंजाब अभियान को लेकर डेडलाइन जारी कर दी है। डीजीपी के निर्देशों के तहत अब 31 मई 2025 तक नशा मुक्त पंजाब मुहिम को पूरा करने के आदेश हैं।

विज्ञापन
DGP Gaurav Yadav issues deadline to police officers for drug free Punjab
डीजीपी गौरव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम युद्ध नशे के विरुद्ध मुहीम के तहत नशा तस्करों पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के साथ काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को सील करने के साथ बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है।    

विज्ञापन


वहीं अब पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को नशा मुक्त पंजाब अभियान को लेकर डेडलाइन जारी कर दी है। डीजीपी के निर्देशों के तहत अब 31 मई 2025 तक नशा मुक्त पंजाब मुहिम को पूरा करने के आदेश हैं। नशा मुक्त पंजाब की जिम्मेदारी एसएसपी-सीपी को खुद लेनी होगी। हर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए एसएसपी को ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं एसएसपी को बताना होगा कि वो किस तरह से नशे का सफाया करेंगे। सभी SSP को पुलिस मुख्यालय में नशा खत्म करने की डेडलाइन बतानी होगी। तय डेडलाइन के बाद अगर एक्शन प्लान में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई भी की जाएगी। डेडलाइन के बाद भी अगर ड्रग्स मिला तो जिम्मेदार अफसरों पर गाज गिरना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed