फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dence fog orange alert for next three days in Punjab

Punjab Weather: संभलकर चलाएं वाहन, तीन दिन तक घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट, अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य

Tue, 07 Jan 2025 08:45 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Jan 2025 08:45 AM IST
सार

पंजाब में अगले तीन दिन घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट है। पूरे प्रदेश में धुंध की वजह से जनजीनव प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है वहीं रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Dence fog orange alert for next three days in Punjab
बठिंडा में छाई धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मौसम की मार हर वर्ग पर पड़ रही है। नए साल की शुरुआत से ही ठंड और धुंध का असर बढ़ गया है। वहीं आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने पंजाब में मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए बेहद घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि ड्राइविंग के दौरान एहतियात बरतें। क्योंकि धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण कई सड़क हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच सोमवार को घनी धुंध के चलते अमृतसर में दृश्यता शून्य रही। वहीं लुधियाना में 100 मीटर और पटियाला में 500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। विभाग ने मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 जनवरी को पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


पंजाब के तापमान में सोमवार को 0.4 डिग्री की कमी दर्ज है। अमृतसर व बठिंडा का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 15.0 (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 17.1 डिग्री, पटियाला का 18.2 डिग्री, सबसे अधिक 22.2 डिग्री का पारा पठानकोट का, बठिंडा का 18.,0 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), बरनाला का 13.6 डिग्री, फरीदकोट का 15.9 डिग्री, मोगा का 14.4 डिग्री, संगरूर का 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.1 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 6 डिग्री का पारा नवांशहर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री, लुधियाना का 8.4 डिग्री, पटियाला का 8.3 डिग्री, पठानकोट का 9.5 डिग्री, बठिंडा का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed