{"_id":"6a2277ba40d2ac89a605257b","slug":"daughter-in-law-beat-up-mother-in-law-punjab-women-s-commission-takes-suo-motu-seeks-report-from-moga-ssp-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने की थी सास की पिटाई: पंजाब महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मोगा एसएसपी से आठ जून तक मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने की थी सास की पिटाई: पंजाब महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मोगा एसएसपी से आठ जून तक मांगी रिपोर्ट
Fri, 05 Jun 2026 12:46 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:46 PM IST
सार
धर्मकोट की लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर के घर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। फुटेज में कथित तौर पर बलविंदर कौर अपनी बहू से बच्चों को लेने जाने के लिए कह रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोप है कि बहू ने सास के साथ हाथापाई की तथा उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा।
विज्ञापन
महिला आयोग का पत्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के धर्मकोट में बहू द्वारा सास की कथित पिटाई के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मोगा के एसएसपी को पत्र जारी कर मामले की किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच करवाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 8 जून तक इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि धर्मकोट की लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर के घर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। फुटेज में कथित तौर पर बलविंदर कौर अपनी बहू से बच्चों को लेने जाने के लिए कह रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोप है कि बहू ने सास के साथ हाथापाई की तथा उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद महिला आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।