फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Daughter came forward to demand Release of her father After 68 days She saying I am alive

'जिंदा हूं मैं...': जिस बाप ने बेटी को हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका था, 68 दिन बाद उसकी रिहाई के लिए सामने आई

Mon, 08 Dec 2025 09:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Dec 2025 09:34 AM IST
सार

फिरोजपुर में एक शख्स ने 30 सितंबर को अपनी बेटी को हाथ-पैर बांधकर नहर में धक्का दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब 68 दिन बाद बेटी पिता की रिहाई के लिए सामने आई है। उसने कहा कि जिंदा हूं मैं।

विज्ञापन
Daughter came forward to demand Release of her father After 68 days She saying I am alive
68 दिन बाद पिता की रिहाई के लिए सामने आई बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर में बीते 30 सितंबर को पिता ने अपनी जिस 17 साल की बेटी प्रीत कौर के हाथ-पैर चुनरी से बांधकर नहर में धक्का दे दिया था वह 68 दिन बाद मीडिया के माध्यम से सामने आई है। उसने वीडियो में पुलिस से अपील की है कि वह जिंदा है और उसकी हत्या के मामले में जेल में बंद पिता को रिहा कर दिया जाए। 
विज्ञापन


एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि पीड़िता ने उनके साथ सीधा संपर्क नहीं किया है। वीडियो के माध्यम उन्हें इस बात का पता चला है। मामले की जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रीत कौर के पिता ने इस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डला दिया था। इसी वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि लड़की की डेड बॉडी भी बरामद नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में प्रीत कौर ने बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने उसे नहर में धक्का दे दिया और वह डूब गई। अचानक उसके हाथ खुल गए और वह पानी के ऊपर आ गई। तभी एक लोहे नुमा चीज का उसे सहारा मिल गया। 
 

उसके पकड़कर वह जैसे तैसे नहर के किनारे पहुंची और घास को पकड़कर बाहर निकली। इसी दौरान दो युवक व एक महिला ने उसे लिफ्ट दी। उसने यह नहीं बताया कि वह इतने दिन कहां थी सिर्फ इतना कहा है कि बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।

 

हत्या के आरोप से कर दें बरी 
प्रीत कौर ने कहा कि वह चाहती है उसके पिता को रिहा कर दिया जाए ताकि उसकी तीन छोटी बहनों की परवरिश ढंग से हो सके। उसने कहा कि मां के कहने पर ही पिता ने मेरे हाथ पैर बांधकर नहर में धक्का दिया था। 
 

जितना पिता कसूरवार हैं उतनी ही उसकी मां लेकिन वह चाहती है कि उसकी हत्या के आरोपों से उन्हें बरी कर दिया जाए। साथ ही प्रीत कौर ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। कहा है कि उसे किसी रिश्तेदार पर भरोसा नहीं है। वह जीना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed