{"_id":"6845775712cd9a904e022d06","slug":"youth-shoot-himself-in-barnala-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में युवक ने खुद को मारी गोली: कनाडा जाना चाहता था दिलप्रीत, घर में रखी बंदूक से खुद को उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरनाला में युवक ने खुद को मारी गोली: कनाडा जाना चाहता था दिलप्रीत, घर में रखी बंदूक से खुद को उड़ाया
Sun, 08 Jun 2025 05:13 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 05:13 PM IST
सार
बरनाला में एक युवक ने खुद को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। युवक दिलप्रीत कनाडा जाना चाहता था। उसने घर पर ही यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बरनाला में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना बरनाला के गांव सुखपुरा की है। मृतक की पहचान दिलप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। दिलप्रीत कनाडा जाना चाहता था। कनाडा की फाइल रिफ्यूज होने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतक की बहन कनाडा में रहती है। बहन के पास जाने के लिए दिलप्रीत ने भी कनाडा जाने के लिए फाइल लगाई थी, जो रिजेक्ट हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चला गया। रविवार को दिलप्रीत ने घर में रखी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
सुखपुरा गांव के सरपंच मनजिंदर सिंह ने बताया कि दिलप्रीत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक युवक की कनाडा के लिए फाइल लगी हुई थी जो रिजेक्ट हो गई थी, इस कारण युवक परेशानी में था। इसी कारण युवक ने यह कदम उठाया। घटना से पहले उसने अपनी मां के साथ घर का काम किया और अपनी दादी की आंखों में दवा भी डाली थी। इसके बाद वह कमरे में गया और घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
शैहणा थाने के एसएचओ गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवा दिया है। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दिलप्रीत के माता-पिता ने बताया दिलप्रीत ने कनाडा जाने की फाइल लगाई हुई थी, जिसका रिजेक्शन आ चुका था। इसके बाद से दिलप्रीत डिप्रेशन में रहता था। फाइल रिजेक्ट होने के बाद घर के परिजन उसे पंजाब में अपना कारोबार शुरू करने के लिए कह रहे थे। परिवार के पास कोई भी भूमिखेती करने के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में उसकी दादी और मां मौजूद थीं। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन