फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Wife along with her lover killed her husband in Khanna Punjab

पंजाब में मेरठ जैसा कांड: प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने की पति की हत्या, बेटी रोते हुए बोली- मेरे पापा को मत मारो

Thu, 15 May 2025 10:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 May 2025 10:21 PM IST
सार

पंजाब में भी यूपी के मेरठ में सौरभ हत्याकांड जैसी घटना हुई है। पंजाब के खन्ना में पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की बेहरमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी और उसका प्रेमी फरार है। 

विज्ञापन
Wife along with her lover killed her husband in Khanna Punjab
पति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड से पूरा देश हिल गया था। क्योंकि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की बेहरमी से हत्या की और शव के टुकड़े कर ड्रम में डाल ऊपर से सीमेंट भर दिया था। अब दोनों जेल की सलाखों के पीछे हैं। कुछ ऐसा ही मामला पंजाब के खन्ना में भी सामने आया है। यहां भी एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी ने प्रेमी के साथ पति को मौत के घाट उतारा और फरार हो गई।    

विज्ञापन


खन्ना के नजदीकी क्षेत्र मलौद के गांव सोहियां में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पत्नी जसवीर कौर ने अपने प्रेमी सुखप्रीत सिंह के साथ मिलकर अपने पति बहादुर सिंह पर लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए। खून से लथपथ बहादुर को तुरंत मलौद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लुधियाना रेफर किया गया। लेकिन इससे पहले कि इलाज शुरू होता, बहादुर की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार 40 वर्षीय बहादुर सिंह उर्फ भोला मिट्टी भरने का काम करता था। बहादुर सिंह की पत्नी जसवीर कौर ने प्रेमी सुखप्रीत सिंह के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। सुखप्रीत भी मृतक बहादुर के साथ काम करता था। अकसर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी जसवीर कौर और सुखप्रीत के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद अवैध संबंध बढ़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने समझाया नहीं मानी जसवीर कौर
बहादुर सिंह को दोनों के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो उसने कई बार पत्नी जसवीर कौर को समझाने की कोशिश भी की। बहादुर सिंह और जसवीर कौर की 7 साल की बेटी भी है। बच्ची के भविष्य को देखते हुए वह बार-बार अपनी पत्नी से गुहार लगाता रहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आए, लेकिन जसवीर के सिर पर प्रेम का ऐसा भूत सवार था कि उसने अपने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 

बुधवार आधी रात बहादुर पर किया गया हमला
बुधवार की रात बहादुर सिंह अपने घर में पत्नी और बेटी के साथ सो रहा था। उसी दौरान पत्नी का प्रेमी आरोपी सुखप्रीत सिंह ने बहादुर सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से कई बार किए। जिस समय बहादुर सिंह पर हमला हुआ उस समय उसके घर पर बहादुर सिंह का एक साथी इंद्रजीत सिंह भी पत्नी सहित लॉबी में सोया हुआ था। आधी रात को एक बहादुर सिंह चीखने-चिल्लाने लगा तो इंद्रजीत की आंख खुली। वह दौड़कर बहादुर सिंह के कमरे की ओर भागा। 

बेटी रोते हुए बोली- पापा को छोड़ दो
जब इंद्रजीत कमरे के दरवाजे पर पहुंचा तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि सुखप्रीत के हाथ में लोहे रॉड थी। वह लगातार बहादुर सिंह के सिर पर वार कर रहा था। यह सब बहादुर सिंह की पत्नी देख रही थी और पास में बेटी जोर-जोर से रो रही थी। बेटी कहती रही थी कि मेरे पापा को मत मारो। पाप को छोड़ दो। बेटी ने जब बचाव करने की कोशिश की तो उसकी मां जसवीर कौर ने उसे पकड़ लिया। जब इंद्रजीत कमरे में आया तो दोनों वहां से फरार हो गए। इसके बाद इंद्रजीत ही बहादुर सिंह को इलाज के लिए अस्पाल लेकर गया था, लेकिन की मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस
डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी। जसवीर और सुखप्रीत ने मिलकर बहादुर को मारने का प्लान बनाया और मौके का इंतजार किया। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर: पंजाब में सेना मूवमेंट की फोटो-वीडियो बना रहे थे युवक, यूपी से आया था फायज हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed