{"_id":"68720bfd6a0bfddc0c06a381","slug":"two-youths-attacked-due-to-old-rivalry-in-kapurthala-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: पुरानी रंजिश में दो युवकों पर हमला, सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: पुरानी रंजिश में दो युवकों पर हमला, सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़
Sat, 12 Jul 2025 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:47 PM IST
सार
कपूरथला में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने अलग-अलग जगहों पर दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें उनके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने अलग-अलग जगहों पर दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें उनके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पहले मामले में, उपचाराधीन हिमांशु पुत्र राज कुमार निवासी जट्टपुरा ने बताया कि वह घर का सामान खरीदने जा रहा था कि तभी सिटी हॉल के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया।
दूसरे मामले में, हमलावरों ने सीनपुरा चौक के पास सीनपुरा निवासी गोल्डी पुत्र रशपाल सिंह पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घायल गोल्डी ने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर उसका पर्स, मोबाइल और अन्य सामान भी छीन लिया। दोनों घायलों का इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह ने इलाज किया और दोनों की एमएलआर काटकर सिटी थाने भेज दी है।
कुछ देर बाद दूसरे पक्ष का एक युवक गोला पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी सीनपुरा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आया तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। इस पर ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया तो पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत किया। सूचना मिलते ही सिटी थाने के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह चौहान पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।