{"_id":"68720007938492265204b187","slug":"three-vehicles-recovered-on-information-of-accused-caught-with-40-kg-of-chitta-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: चालीस किलो चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर तीन गाड़ियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: चालीस किलो चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर तीन गाड़ियां बरामद
Sat, 12 Jul 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:43 PM IST
सार
मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्खा अपने साथियों के साथ मिलकर कारों को खरीदने एवं बेचने की आड़ में चिट्टे का कारोबार करता था। पिछले दिनों महना चौक से फार्च्यूनर गाड़ी में सवार आरोपियों को चालीस किलो चिट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपियों की कार
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
पिछले दिनों चालीस किलो चिट्टे के साथ पकडे़ गए छह आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मलोट एरिया से तीन अन्य गाड़ियों को बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने इन गाड़ियों को गलियों में अलग अलग जगह पर खड़ा किया हुआ था। मामलें से जुडे जंडियाला गुरु के मुख्य सूत्रधार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्खा अपने साथियों के साथ मिलकर कारों को खरीदने एवं बेचने की आड़ में चिट्टे का कारोबार करता था। पिछले दिनों महना चौक से फार्च्यूनर गाड़ी में सवार आरोपियों को चालीस किलो चिट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को आठ दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया था।
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मुख्य आरोपी लक्खा समेत बाकी आरोपियों ने अपनी इंडेवर, बलेनो एवं एक अन्य गाड़ी के बारे में पुलिस के पास खुलासा किया था। इसके अलावा आरोपियों ने जंडियाला गुरु से जुडे़ एक मुख्य सूत्रधार और विदेश में बैठे अपने एक आका के बारे में भी पुलिस के पास खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस ने मलोट एरिया में रेड करके इंडेवर, बलेनो समेत तीन गाडि़यों को मलोट एरिया की अलग अलग गलियों से बरामद किया।