{"_id":"6870afc72ff912a06f0c2c6a","slug":"thieves-broke-shutters-of-five-shops-and-stole-cash-in-moga-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में चोरों का आतंक: रात में पांच दुकानों के शटर तोड़े, नकदी और सामान लूट ले गए बदमाश, वरना कार पर आए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में चोरों का आतंक: रात में पांच दुकानों के शटर तोड़े, नकदी और सामान लूट ले गए बदमाश, वरना कार पर आए थे
Fri, 11 Jul 2025 12:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:01 PM IST
सार
मोगा में चोरों ने एक रात में पांच दुकानों को निशाना बनाया। शातिरों ने एक के बाद एक पांच दुकानों के शटर तोड़े और अंदर रखा कैश और सामान चुरा ले गए। आरोपियों की हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
आरोपी सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मोगा शहर में शुक्रवार की अल सुबह 3 बजे के करीब चोरों के एक गिरोह ने खूब आतंक मचाया। वरना कार सवार 5-6 लुटेरों ने मोगा के अमृतसर रोड और जीरा रोड पर स्थित पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने बेखौफ होकर दुकानों के शटर तोड़े और अंदर घुसकर नगदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दुकानदार पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने बताया कि करीब सुबह 3 बजे के आसपास एक वरना कार में आए 5-6 युवक उनकी दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने दुकानों में रखे कैश बॉक्स से नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। एक दुकानदार ने बताया कि उनके कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट तौर पर लुटेरों की हरकतें दिखाई दे रही हैं। पुलिस को सूचना दे दिया गया पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में थाना सिटी-1 के प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 3 बजे के करीब एक वरना कार में आए 5-6 युवक ने अमृतसर रोड और जीरा रोड पर स्थित पांच दुकानों के शटर तोड़ को चोरी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुए सामान को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन