फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Tarntaran Police heroin drug money recovered from smugglers house

Punjab: दो पत्नियों के साथ मिलकर बेचता था हेरोइन, घर से सवा किलो हेरोइन और सवा लाख की ड्रग मनी बरामद

Tue, 09 Sep 2025 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 10:30 AM IST
सार

नशा तस्कर हरप्रीत सिंह ने दो शादियां की हैं और उसकी दोनों पत्नियां बलजिंदर कौर और मनप्रीत कौर भी इस धंधे में शामिल हैं। नशा तस्कर हरप्रीत सिंह अपनी दोनों पत्नियों की मदद से अलग-अलग जगहों पर हेरोइन की खेप पहुंचाता था ताकि पुलिस को महिलाओं पर शक न हो।

विज्ञापन
Tarntaran Police heroin drug money recovered from smugglers house
नशा - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए स्टाफ तरनतारन पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर सीमावर्ती गांव भाई लधू में छापा मारा। पुलिस को सवा दो किलो हेरोइन और एक लाख 25 हजार ड्रग मनी बरामद हुई है। माैके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया जिन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख दीपक पारीक ने बताया कि एसपी (आई) रिपुतपन सिंह, डीएसपी (आई) सुखबीर सिंह, सीआईए स्टाफ प्रमुख प्रभजीत सिंह पर आधारित गठित टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव भाई लधू निवासी हरप्रीत सिंह लंबे समय से पाकिस्तान के संपर्क में है और बड़े पैमाने पर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगवाता आ रहा है।
विज्ञापन

तस्कर हरप्रीत ने की थी दो शादियां 

नशा तस्कर हरप्रीत सिंह ने दो शादियां की हैं और उसकी दोनों पत्नियां बलजिंदर कौर और मनप्रीत कौर भी इस धंधे में शामिल हैं। नशा तस्कर हरप्रीत सिंह अपनी दोनों पत्नियों की मदद से अलग-अलग जगहों पर हेरोइन की खेप पहुंचाता था ताकि पुलिस को महिलाओं पर शक न हो। मंगलवार को खुफिया सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की टीम ने हरप्रीत सिंह के घर पर छापा मारा। हालांकि वह मौके पर फरार हो गया, लेकिन उसकी दोनों पत्नियों मनप्रीत कौर और बलजिंदर कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने बताया कि घर में बने मुर्गियों के बाड़े में काले रंग के लिफाफे में लपेट कर हेरोइन छिपाई हुई है। पुलिस पार्टी ने बाड़े से सवा दो किलो हेरोइन बरामद करके दोनों महिलाओं से एक लाख 25 हजार की ड्रग मनी भी बरामद कर ली। दोनों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed