फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Step father misdeed minor girl police arrested him in Moga

Punjab: पिता ने बेटी के साथ की दरिंदगी, तीन साल तक सहती रही नाबालिग, मां बोली- इसे फांसी दे दो

Sat, 09 Aug 2025 05:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 09 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन साल से बच्ची के साथ गंदा काम कर रहा था। डर के मारे बच्ची सब कुछ सहती रही। 

विज्ञापन
Step father misdeed minor girl police arrested him in Moga
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में रिश्ते शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात की है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी तीन साल से बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। वह उसे डराता-धमकाता भी था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। तीन साल कर चुपचाप सबकुछ सहती रही। जब हद हो गई तो बेटी ने मां को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने अपने पति के लिए फांसी की सजा की मांग की है। आरोपी पीड़िता का सौतेला पिता है। उसकी मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। 
विज्ञापन


मोगा के थाना मैहना पुलिस ने सौतेले पिता को उसकी नाबालिग बेटी के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के बयान में 15 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ साल पहले उसकी मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। उस समय वह 13 साल की थी।
विज्ञापन


लगभग तीन साल पहले उसकी मां का फरीदकोट के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। मां अस्पताल में तीन दिन भर्ती रही। इसके बाद वह एक करीबी रिश्तेदार के घर रहने चली गईं। इसी दौरान उसके सौतेले पिता ने कई दिनों तक उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं, पिछले तीन साल से वह लगातार उसके साथ ऐसा कर रहा है। अब, जब उसे काफी तकलीफ होने लगी, तब उसे समझ आया कि उसके साथ क्या गलत हो रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)एफ, 64(2)एम, 351 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को जब आरोपी को पुलिस मोगा सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने लाई तो पीड़िता की मां व अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। उन्होंने गुस्से में आरोपी पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार गुस्से में कह रहा था कि आरोपी को पुलिस गोली मार दे। अस्पताल में हंगामा होते देख पुलिस आरोपी को वहां से ले गई। 


पीड़िता की मां ने बताया कि उसने आरोपी से लव मैरेज की थी। पिछले कई वर्षों से आरोपी बेटी के साथ गलत काम करता रहा। चार दिन पहले बेटी ने अपनी मां को सारी बात बताई। आरोपी धमकियां देता कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मोगा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed