फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Son murdered his father in Barnala crime news

पंजाब में रिश्ते का कत्ल: कलयुगी बेटे के नहीं कांपे हाथ, किरच से पिता की छाती पर वार कर उतारा मौत के घाट

Tue, 01 Jul 2025 09:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Jul 2025 09:46 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Son murdered his father in Barnala crime news
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

जमीन-जायदाद के लिए रिश्तों का कत्ल हो रहा है। अपने ही अपनों की जान ले रहे हैं। आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें भाई-भाई को मार रहा है और बेटे अपने पिता की हत्या कर रहे हैं। बिल्कुल ऐसा ही एक और मामला पंजाब के बरनाला में सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने जायदाद के लिए बुजुर्ग पिता की बेरहमी के हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने किरच से वार कर पिता की जान ले ली। घटना बरनाला के विधानसभा हलका महल कलां के गांव निहालूवाल की है।  

विज्ञापन


गांव निहालूवाल में मंगलवार को एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते पिता की हत्या कर दी। बुजुर्ग बूटा सिंह (68) पर उसके बड़े बेटे गुरप्रीत सिंह ने किरच से हमला कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक बूटा सिंह का शव कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी बेटा हत्या करने के बाद फरार है। 
विज्ञापन


महल कलां के डीएसपी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक बूटा सिंह की पत्नी सुरिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति बूटा सिंह पर बड़े बेटे गुरप्रीत सिंह ने दोपहर करीब डेढ़ बजे किरच से छाती वार कर दिया। बूटा सिंह की मौके पर मौत हो गई। आरोपी गुरप्रीत सिंह पारिवारिक संपत्ति अपने नाम करवाना चाहता था। इसी बात को लेकर उसका पिता बूटा सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बूटा सिंह के और भी बेटे हैं जो विदेश में रहते हैं। सबसे बड़ा बेटा गुरप्रीत सिंह जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने की जिद कर रहा था। गुस्से में आकर उसने पिता को मार डाला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed