फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SHO of Bathinda police suspend crime news

SHO सस्पेंड: 30 किलो भुक्की... बठिंडा पुलिस के एसएचओ पर गिरी गाज, जांच शुरू

Sun, 28 Dec 2025 10:20 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Dec 2025 10:20 AM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि एसएचओ ने नशे के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। 

विज्ञापन
SHO of Bathinda police suspend crime news
एसएचओ दलजीत सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा जिले के थाना संगत के एसएचओ दलजीत सिंह को नशे के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इस मामले में एसएसपी अमनीत कोंडल ने पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार एसएचओ दलजीत सिंह की पुलिस टीम ने 19-20 दिसंबर को गांव जय सिंह वाला के रहने वाले तरसेम सिंह को 30 किलो भुक्की के साथ गरिफ्तार किया था। जब तरसेम को भुक्की समेत पकड़ा था तो उसके साथ दो अन्य आरोपी भी थे, जिनके ऊपर संगत पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


एक दिन पहले शनिवार को जब उक्त मामले ने तूल पकड़ लिया तो एसएसपी अमनीत कोंडल ने इस मामले की जांच एसपीडी और डीएसपी ग्रामीण से करवाने उपरांत थाना संगत के एसएचओ दलजीत सिंह को नशे के मामले में कोताही करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। वहीं एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed