फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Retired soldier lost 15 lakhs in online game fabricated false story Bathinda police arrest him

Punjab: ऑनलाइन गेम का चस्का... रिटायर्ड फौजी ने गंवा दिए 15 लाख, फिर गढ़ी झूठी कहानी, सच जान पुलिस भी हैरान

Sun, 22 Jun 2025 11:45 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:45 AM IST
सार

सेना से रिटायर्ड सैनिक को ऑनलाइन गेम का ऐसा चस्का लगा कि उसने 15 लाख रुपये गंवा दिए। परिवार को इसका पता न चले इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी रची, लेकिन पुलिस ने उसके काले झूठ का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन
Retired soldier lost 15 lakhs in online game fabricated false story Bathinda police arrest him
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने ऑनलाइन गेम में अपनी मेहनत गाढ़ी कमाई लुटा दी। पूर्व फौजी को ऑनलाइन गेम का ऐसा चस्का पड़ा कि उसने 15 लाख रुपये गंवा दिए। परिवार को इसका पता न चले इसके लिए उसने झूठी कहानी रची, लेकिन उसका झूठा ज्यादा दिन तक नहीं चला और सच सबके सामने आ गया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हैरान रह गई।
विज्ञापन

 
बठिंडा मौड़ मंडी रोड पर शुक्रवार को गांव गहरी भागी के पास पूर्व सैनिक से 15 लाख रुपये की लूट की वारदात झूठी निकली है। उक्त पूर्व सैनिक ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवा चुका है। परिवार को इस बात का पता न चले इसलिए उसने लूट की कहानी गढ़ कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में पूर्व सैनिक अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल ने पत्रकारवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को कोटली खुर्द निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह बठिंडा के आईडीएफसी बैंक से 15 लाख रुपये निकलवाकर बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। कोट शमीर मेन रोड पर एक लड़के और लड़की ने उससे लिफ्ट ली। इसके बाद गांव गहरी भागी टी-पॉइंट के पास उक्त दोनों ने पिस्तौल के बल पर उससे 15 लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि पूर्व सैनिक द्वारा गढ़ी कहानी झूठी है। मामले को सुलझाने के लिए एसपी सिटी नरिंदर सिंह और डीएसपी बठिंडा देहाती हरजीत सिंह मान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान पाया कि अवतार सिंह ने 20 जून को आईडीएफसी बैंक बठिंडा से पैसे नहीं निकलवाए। यह भी सामने आया कि अवतार सिंह 20 जून को बठिंडा ही नहीं आया था। 


एसएसपी ने बताया कि पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद जब अवतार से पूछताछ नहीं की गई तो अवतार सिंह ने माना कि वह वर्ष 2021 से ऑनलाइन कैसीनो गेम खेल रहा है। इसमें वह लाखों रुपये हार चुका है। वह पेंशन ग्रेच्युटी की राशि भी गेम में हार गया। उसने अपने माता-पिता से पैसे ऐंठने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी। साथ ही वह चाहता था कि परिवार को पता न चले कि वह गेम में पैसा हार गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed